
बारात में 15 मिनट तक फायरिंग, गोलियां चलाने का हुआ कॉम्पटीशन, 2 की मौत
AajTak
UP News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान हैरानी भरा मामला सामने आया. ताबड़तोड़ गोलियां दागते समय बंदूकधारियों के बीच कॉम्पटीशन छिड़ गया और दोनों ने एक दूसरे को मारकर इस प्रतिस्पर्धा का अंत कर दिया.
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हर्ष फायरिंग के कारण एक शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. बारात में हुई फायरिंग से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, गोली लगने से मौके पर मौजूद अन्य दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल, रैपुरा थाना इलाके के इटावा महुलिया गांव से राजापुर थाने के छैबो गांव में शिवम भैया यादव पुत्र अवसरी के घर बारात आई थी. देर रात्रि दुल्हन बुधिया और दूल्हे शंकर की जयमाला के कार्यक्रम के दौरान बारात में शामिल रामलखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव सहम गया.
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही. इसी बीच कॉम्पटीशन होता रहा, तभी रामलखन और रामकरण नाम के दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. इससे विवाह कार्यक्रम में एकदम सन्नाटा छा गया और अफरा-तफरी मच गई. बाद में देखा गया गया कि दो अन्य लोग भी इस अंधाधुंध फायरिंग में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले में राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव की है. हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है. बंदूक में कारतूस लोड करते समय यह हादसा हुआ है, जिसमें 2 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












