
बाय-बाय सर... 3 शब्द लिखकर छोड़ दी नौकरी! रेजिग्नेशन लेटर वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर नौकरी छोड़ने के लिए बॉस को भेजा गया एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों को ये रेजिग्नेशन लेटर काफी फनी और सिंपल लग रहा है.
सोशल मीडिया पर एक इस्तीफा (नौकरी छोड़ने के लिए दी गई चिट्ठी) वायरल हो रहा है. इसके बारे में हजारों लोग बातें कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस इस्तीफा पत्र में तीन शब्दों का इस्तेमाल हुआ है. यूजर्स इसे ‘सिंपल और ऑन प्वाइंट’ बता रहे हैं.
आमतौर पर इस्तीफा पत्र को लिखते समय लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं. कई लोग कंपनी के बॉस से अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हो सकता है कि उन्हें उसी कंपनी में वापस आना पड़े. लेकिन इन सब से परे एक एंप्लॉय का लेटर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
शख्स के इस्तीफा पत्र में सिर्फ तीन शब्द लिखा था- Bye bye Sir (बाय-बाय सर). इसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. ट्विटर पर इसे @MBSVUDU नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया. फोटो को शेयर करते हुए शख्स ने लिखा- सिंपल
इस ट्वीट को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, और करीब 60 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है. यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- कम से कम ये अब भी फॉर्मल है. दूसरे ने लिखा- यह इतना सिंपल और स्ट्रेट फॉरवर्ड है कि किसी को एक्सप्लेन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तीसरे ने लिखा- टू द प्वाइंट.
इसके अलावा भी कई लोगों ने फनी रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया. एक यूजर ने एक फोटो शेयर किया. जिसमें लिखा था- डियर सर, मजा नहीं आ रहा है. दूसरे ने एक मीम को शेयर करते हुए लिखा- रेस्पेक्टेड सर, बस यहीं तक था, जो था. तीसरे यूजर की फोटो में लिखा था- सॉरी फॉर योर लॉस. ये मैं हूं. मैं ही वो लॉस हूं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











