Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़, मेन शूटर सहित इन आरोपियों ने वापस लिया इकबालिया बयान

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़, मेन शूटर सहित इन आरोपियों ने वापस लिया इकबालिया बयान

AajTak
Monday, February 03, 2025 05:38:20 PM UTC

एनसीपी नेता बाबा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने सोमवार को अपना इकबालिया बयान वापस ले लिया है. इनमें मुख्य शूटर शिवकुमार उर्फ ​​शिव बालकिशन गौतम भी शामिल है. इनका आरोप है कि पुलिस ने दबाव में उनका बयान लिया था.

एनसीपी नेता बाबा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने सोमवार को अपना इकबालिया बयान वापस ले लिया है. इनमें मुख्य शूटर शिवकुमार उर्फ ​​शिव बालकिशन गौतम भी शामिल है. इनका आरोप है कि पुलिस ने दबाव में उनका बयान लिया था. इनके साथ दो अन्य आरोपी भी आने वाले समय में इकबालिया बयान वापस लेने वाले हैं.

शूटर शिवकुमार गौतम की ओर से पेश हुए वकील अजिंक्य मिरगल ने आर्थर रोड जेल से बयान वापस लेने के लिए आवेदन भेजा था. उन्होंने दलील दी कि जांच एजेंसी ने धमकी देकर उसका इकबालिया बयान लिया था. आरोपी को धमकी दी गई थी कि यदि उसने बयान नहीं दिया तो उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. उसके खिलाफ मकोका के कुछ और मामले दर्ज किए जाएंगे.

वकील अजिंक्य मिरगल ने दलील दी कि कल्याण जेल में बंद एक अन्य आरोपी नितिन सप्रे ने भी अपने द्वारा दिए गए इकबालिया बयान को वापस लेने के लिए एक पत्र भेजा था, लेकिन जेल अधीक्षक ने इसे आगे नहीं बढ़ाया. अभियोजन पक्ष के अनुसार, गौतम की भूमिका शूटरों में से एक होने की थी, जबकि सप्रे की भूमिका आरोपी शूटरों को रेकी करने और बाइक उपलब्ध कराने की थी.

इसी तरह दो अन्य आरोपी सुजीत सुशील सिंह उर्फ ​​बब्बू सिंह और आदित्य गुलनकर ने भी सोमवार को कोर्ट में अपने इकबालिया बयान वापस ले लिए. अभियोजन पक्ष ने इस कदम का विरोध करते हुए अपना जवाब दाखिल किया. न्यायाधीश बीडी शेल्के ने कहा कि कोर्ट ने इन आवेदनों को रिकॉर्ड पर ले लिया है. इस मामले के अंतिम निर्णय के समय इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए खुला रखा गया है.

इसके बाद मामले की सुनवाई 17 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई. तीन बार कांग्रेस विधायक रहे बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के निर्मल नगर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर निकले थे. बदमाशों ने उनके पर छह राउंड फायरिंग करने से पहले कुछ हफ्तों तक उनके कार्यालय की रेकी की थी. 

पुलिस ने इस वारदात के तुरंत बाद एक शूटर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद अलग-अलग जगहों से अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए. उस समय मुंबई पुलिस ने दावा किया कि यह गोलीबारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर उसके भाई अनमोल ने कराई थी. इसी गैंग ने पहले अप्रैल 2024 में बॉलीवुड  अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलवाई थीं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
अंतिम सांसों के बीच पिता बनने की उम्मीद... चिकन पॉक्स के बाद ब्रेन डेड हुआ पति, स्पर्म रख सकेगी पत्नी, हाई कोर्ट ने दी इजाजत

Kerala High Court Sperm Preservation Order: केरल हाई कोर्ट ने एक 'ब्रेन डेड' शख्स के स्पर्म (शुक्राणु) को सुरक्षित रखने की अनुमति दे दी है. यह फैसला एक पत्नी के मां बनने के अधिकार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा सीजफायर, ईद से पहले कुनार प्रांत में बरसाए बम

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में भारी गोलाबारी के आरोप लग रहे हैं. उनके बीच ईद के मद्देनजर अस्थायी सीजफायर की घोषणा हुई थी, लेकिन पाक सेना ने उसका उल्लंघन किया है. इन हमलों में किसी के मारे जाने की सूचना अभी तक नहीं आई है.

देश को हर महीने चाहिए 30 LPG टैंकर... 6 होर्मुज में फंसे, कैसे होगी गैस सप्लाई?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी लकी पटियाल और बंबिहा गैंग से जुड़े हैं. ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर के तहत 24 घंटे में पूरी साजिश का खुलासा किया गया.

विजय अकेले... तमिलनाडु चुनाव में बिना गठबंधन के उतर रही TVK क्या हासिल कर पाएगी?

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने किसी भी तरह के चुनावी गठबंधन से साफ तौर पर इनकार किया है. टीवीके की तरफ से एक बड़े ऑफर का दावा जरूर किया गया है, लेकिन पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है - विजय के लिए चुनाव मैदान में अकेले उतरने का नतीजा क्या होगा?

न्यूजरूम: तेल-गैस फील्ड पर 'बमबारी', तबाह हुई 'खाड़ी'

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

अहमदाबाद के कैफे में गार्लिक ब्रेड में निकली मक्खी, शिकायत के बाद 50 हजार का लगा जुर्माना

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड स्थित एक कैफे में ग्राहक को परोसी गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकल आई. कस्टमर ने तुरंत इस मामले की शिकायत की. इसके बाद नगर निगम ने जांच कर रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

सरसों की खेती में नई कामयाबी... हिसार की यूनिवर्सिटी ने विकसित की हाइब्रिड किस्म, पैदावार में होगी बंपर बढ़ोतरी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म 'आरएचएच 2101' विकसित कर कृषि क्षेत्र में नई इबारत लिख दी है.

3 शहरों में आग का कहर: दहल उठे द‍िल्ली, इंदौर; चंडीगढ़ में अफरातफरी, देखें Video

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही क‍ि किसी तरह की जनहान‍ि नहीं हुई.

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी... नागपुर में '7 C वेलनेस' पर पुलिस का छापा, छुड़ाई गईं दो लड़कियां

नागपुर के मनीष नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का बेलतरोड़ी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी महिला को दबोचा है, बल्कि बाहरी राज्यों से लाई गई दो पीड़ित महिलाओं को नर्क से आजाद भी कराया है.

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी सहारा, 98 साल की महिला का कैशलेस कैंसर ट्रीटमेंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 98 साल की बुजुर्ग महिला को फ्री कैंसर इलाज मिला है. इस योजना के जरिए 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर दिया जाता है. योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

सिलेंडर की किल्लत ने फीका किया त्योहारों का मजा, अब भी ये हैं हालात

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

Silver Price Crash: अचानक चांदी क्रैश... सोने में भी बड़ी गिरावट, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Silver Gold Rate Fall: वैश्विक तनाव की वजह से पहले लोग सोने-चांदी में निवेश कर रहे थे, लेकिन अब अचानक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना भी 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

LPG स‍िलेंडर की कमी का असर, मुंबई से गायब हो रहा वड़ा पाव, देखें

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

वेस्ट एशिया संकट: ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से बढ़ी भारत की चिंता, PM मोदी ने की फ्रांस और ओमान से बात

वेस्ट एशिया में गैस और ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने साफ कहा है कि ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं. इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताया है.

'शांतिपूर्ण ढंग से मने ईद-रामनवमी', उत्तम नगर तनाव पर दिल्ली HC का पुलिस को आदेश

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

देश में LPG की सप्लाई सामान्य है: पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि LPG को लेकर चिंता है लेकिन कमी नहीं है, देश में LPG की सप्लाई सामान्य है.

कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, करने लगा घिनौनी डिमांड

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

'जवाब क्यों नहीं दे रहे?' केजरीवाल-मनीष सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ ED की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

आबकारी मामले में बरी हुए नेताओं के खिलाफ निचली अदालत की टिप्पणियों को हटवाने के लिए ED हाई कोर्ट पहुंची है, जहां कोर्ट ने दूसरे पक्ष द्वारा जवाब न देने पर नाराजगी जताई है. अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी, जिसमें तय होगा कि ED के खिलाफ की गई टिप्पणियां रिकॉर्ड से हटेंगी या नहीं.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

एलपीजी संकट के बीच सरकार ने कॉमर्शियल कंज्यूमर्स से पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की. वहीं, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय शेयर मार्केट में आज दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए.

'ग्लोबल ड्रोन साजिश' का पर्दाफाश, NIA के एक्शन से भड़का यूक्रेन, कहा- रूस है इसके पीछे

NIA ने एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में विदेशी नागरिकों के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो भारत को ट्रांजिट हब बनाकर म्यांमार में सक्रिय हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दे रहा था. NIA के एक्शन के बाद यूक्रेन भड़क गया है.

दिल्ली में भिड़े बीजेपी-AAP कार्यकर्ता, पालम अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मारपीट

दिल्ली के पालम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे राजनीतिक दलों के बीच जमकर बवाल हुआ. आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से ठीक पहले BJP और 'AAP' कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला गुजरात का मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान

गुजरात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम अचानक बदल गया है. कई जिलों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई है. अगले 48 घंटों में भी गरज के साथ बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. किसानों की चिंता बढ़ी है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

12 दिन में 7 लाख श्रद्धालुओं ने किया चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए अब तक 6.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. केदारनाथ धाम सबसे आगे है, जहां 2.29 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे इस साल नया रिकॉर्ड बनने की संभावना बढ़ गई है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us