
'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही ताबड़तोड़ फैसलों से दुनिया को हैरान कर दिया है. व्हाइट हाउस में पहले ही दिन उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए जिनमें देश की दक्षिणी सेना पर इमरजेंसी लगाने से लेकर डब्ल्यूएचओ और पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर निकलना शामिल है. इस बीच उन्होंने पुतिन को भी चेतावनी दे दी है.
ट्रंप ने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने साथ ही ये भी चेताया कि अगर यूक्रेन मामले को लेकर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आएं तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध को शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था. अगर अमेरिका का राष्ट्रपति सक्षम होता, जो यहां नहीं था तो ये युद्ध ही नहीं होता. अगर मैं पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता.
ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मेरी ट्यूनिंग अच्छी है. अगर मैं पहले राष्ट्रपति होता तो रूस, यूक्रेन पर कभी हमला नहीं करता. ऐसा कभी नहीं होता. पुतिन ने बाइडेन का निरादर किया है. वह बहुत स्मार्ट हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी संभावना है कि रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
ट्रंप की शपथ ग्रहण में टूटे कई रिकॉर्ड

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










