
बाढ़-बारिश से बेहाल हुए गुजरात के लिए राहत भरी खबर, 55% से ज्यादा जलाशय हुए फुल
AajTak
गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर देखने को मिला. हालांकि, अब गुजरात के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 55% से अधिक यानी 115 बांध 100 फीसदी भर चुके हैं, जबकि 45 जलाशयों में 70 से 100 फीसदी तक जल भंडारण हो चुका है.
गुजरात में भारी बारिश के बाद राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य के 55% से अधिक यानी 115 बांध 100 फीसदी भर चुके हैं, जबकि 45 जलाशयों में 70 से 100 फीसदी तक जल भंडारण हो चुका है. गुजरात के जीवनदायिनी सरदार सरोवर बांध में 86 फीसदी से ज्यादा जल भंडारण हो चुका है. पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा जल भंडारण से सरकार को राहत मिली है. बारिश के बीच गुजरात को मिली गुडन्यूज गुजरात में मौसम की औसत बारिश से 118 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली थी, लेकिन सरकार और लोगों के लिए राहत की बात यह है कि भारी बारिश की वजह से राज्य के 206 जलाशयों में से 115 जलाशय 100 प्रतिशत भर चुके हैं, जबकि 45 जलाशय-बांध 70 से 100 प्रतिशत भरे हुए हैं और हाई अलर्ट पर हैं. इसके अलावा राज्य के 17 बांधों के 50 फीसदी से 70 फीसदी तक भरे होने पर अलर्ट किया गया है, जबकि 20 बांधों में 25 से 50 फीसदी के बीच और 9 बांधों में 25 फीसदी से कम पानी जमा हुआ है.
वर्तमान में गुजरात की लाइलाइन माने जाने वाले सरदार सरोवर योजना में 2,88,248 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है. यानी कुल भंडारण क्षमता का 86 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा चुका है, जबकि राज्य के अन्य 206 जलाशयों में 4,40,773 एमसीएफटी पानी है. यानी कुल भंडारण क्षमता का 79 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा चुका है. जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुल 207 जलाशयों में से 81 प्रतिशत से अधिक जल संग्रहित हो चुका है.
रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में भारी वर्षा के कारण सरदार सरोवर योजना में 2.35 लाख क्यूसेक जल की आय के सामने 2.45 लाख क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है. वनाकबोरी जलाशय में 1.66 लाख क्यूसेक आय के सामने 1.66 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, उकाई में 1.47 लाख क्यूसेक आय के सामने 1.47 लाख क्युसेक पानी, कडाणा जलाशय में 71 हजार क्यूसेक आय के सामने 96 हजार क्यूसेक पानी और पानम जलाशय में 23 हजार क्यूसेक जल आय के सामने 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध में रुल लेवल मेन्टेन किया जा सके.
इसके अलावा मध्य गुजरात के 17 जलाशयों में 92 फीसदी, कच्छ के 20 जलाशयों में 87 फीसदी, सौराष्ट्र के 141 जलाशयों में 85 फीसदी, दक्षिण गुजरात के 13 जलाशयों में 78 फीसदी पानी जमा हो चुका है, जबकि उत्तरी गुजरात के 15 जलाशयों में संग्रहित 52 फीसदी से ज्यादा पानी जमा हो चुका है. सरदार सरोवर समेत 207 जलाशयों में अब तक 81 फीसदी से ज्यादा पानी जमा हो चुका है. जल संसाधन विभाग की सूची में आगे कहा गया है कि पिछले साल इस समय इन 207 जलाशयों में 76 प्रतिशत से अधिक जल भंडारण दर्ज किया गया था.
इस हफ्ते कैसा रहेगा गुजरात का मौसम
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को गुजरात के बनासकांठा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारीश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 5 सितंबर को कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



