
बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! पंजाब में बॉर्डर के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद
AajTak
पंजाब के तरनतारन में बॉर्डर से सटे इलाके में बीएसएफ ने एक संदिग्ध ड्रोन को बरामद किया है. बता दें कि पाकिस्तान द्वारा ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल भारत में ड्रग्स और हथियार भेजने के लिए किया जाता है. सीमा गेट के पास तैनात जवान ने ड्रोन की आवाज सुनी थी जिसके बाद एक ट्रैक्टर के नीचे से टूटी हालत में उसे बरामद किया गया.
पंजाब के तरनतारन जिले में बीएसएफ ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया है जो टूटी हुई स्थिति में था. इस ड्रोन की बरामदगी 03 मई को लगभग 03:30 बजे, सीमा बाड़ गेट उस वक्त हुई जब ड्यूटी पर तैनात जवान ने इसकी आवाज सुनी. रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पार से नशे के कारोबार के लिए ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है.
सतर्क बीएसएफ जवानों ने खेती के लिए जा रहे एक ट्रैक्टर के नीचे से संदिग्ध ड्रोन के कुचले जाने की आवाज सुनी. कटाई करने के लिए खेत की तरफ जा रहे ट्रैक्टर को जवानों ने तुरंत रोका और ट्रैक्टर के टायर के नीचे से टूटी हुई हालत में ड्रोन को बरामद किया.
ड्रोन की यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव कालिया से सटे एक खेत में हुई. बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है. सीमा पर तैनात सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर सीमा पार पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाने वाले इस ड्रोन को बरामद किया.
बता दें कि अभी दो हफ्ते पहले ही अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया गया था. सीमा पार से आए ड्रोन को बीएसएफ जवानों ने खेत से बरामद किया था. ड्रोन के साथ एक पैकेट भी बरामद किया गया था जिसमें हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी.
19 अप्रैल को बीएसएफ के खुफिया विंग को सीमावर्ती इलाके में ड्रग्स की खेप के साथ ड्रोन होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. लगभग 04.45 बजे सैनिकों ने एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ एक ड्रोन को बरामद किया था. रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन के जरिए सीमा पार से 500 ग्राम तक हेरोइन सप्लाई किया जा रहा था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





