
बाइडेन की वो 7 भूलें जिनसे प्रेसिडेंशियल रेस से नाम वापस लेने को हुए मजबूर
AajTak
राष्ट्रपति बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए थे. वह लगातार चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं. लेकिन बढ़ी हुई उम्र और खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे बाइडेन की दिक्कतों को ट्रंप के साथ उनकी प्रेसिडेंशियल डिबेट ने और बढ़ा दिया. इस डिबेट के बाद उन पर लगातार दबाव बढ़ गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है. लेकिन उनके इस फैसले से एक सवाल खड़ा हो गया है कि उन्होंने अचानक यह फैसला क्यों लिया? आइए, एक नजर डालते हैं, उन सात बड़ी भूलों पर जिनकी वजह से उन्हें अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को मजबूर होना पड़ा.
राष्ट्रपति बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए थे. वह लगातार चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं. लेकिन बढ़ी हुई उम्र और खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे बाइडेन की दिक्कतों को ट्रंप के साथ उनकी प्रेसिडेंशियल डिबेट ने और बढ़ा दिया. इस डिबेट के बाद उन पर लगातार दबाव बढ़ा. बीते कुछ महीने में ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनसे उनकी फजीहत हुई है और उन्हें राष्ट्रपति पद के अयोग्य माना जाने लगा.
1) डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन की ओर से उम्मीदवार ट्रंप के बीच बीते महीने जून में पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी. सीएनएन की ओर से आयोजित कराई गई इस लाइव डिबेट में ट्रंप एक तरह से बाइडेन पर भारी पड़ गए थे. इस डिबेट में बाइडेन की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही. वह ना को ट्रंप के दावों को काउंटर कर पाए. ना ही अपनी बात सही तरीके से रख पाए. वह कई बार बोलते-बोलते फ्रीज हो गए. ऐसे भी मौके आए, जब उन्हें खुद पता नहीं था कि वह क्या बोल रहे हैं.
इस टीवी डिबेट के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उन्हें फ्रीज होते, बुदबुदाते और भ्रमित होते देखा गया. डिबेट में बाइडेन की इस खराब परफॉर्मेंस के बाद उन पर उम्मीदवारी से हटने का दबाव बढ़ गया था. इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने उनसे उम्मीदवारी से हटने का अनुरोध किया था.
2) राष्ट्रपति बाइडेन ने हाल ही में वॉशिंगटन में हुई नाटो समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को पुतिन जबकि अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वाइस प्रेसिडेंट ट्रंप कह दिया था. बाइडेन ने NATO की बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'राष्ट्रपति पुतिन' बोल दिया. वह फिर संभले और अपनी गलती सुधार की. जो बाइडेन ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उनका फोकस पुतिन को हराने पर है.
3) हाल ही में इटली के पुगलिया में हुई G7 बैठक में वैश्विक नेताओं के मिलने-जुलने की कई तरह की तस्वीरें सामने आई थीं. इस दौरान बाइडेन के एक वीडियो ने खासतौर से लोगों का ध्यान खींचा था.इस वीडियो में बाइडेन का बर्ताव कुछ ऐसा रहा कि इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी को आगे बढ़कर उन्हें संभालना पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है सभी नेता एक दिशा में खड़े होकर बातचीत कर रह हैं जबकि बाइडेन विपरीत दिशा में जाकर अपने आप से बातें करते और अजीब तरह से बर्ताव करते नजर आ रहे हैं. इसे बाद मेलोनी आगे बढ़कर उन्हें ग्रुप के पास ले जाती हैं.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











