
बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़, दीवाली पर भारी भीड़ के बीच 9 घायल
AajTak
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह दिवाली की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए. लोग दिवाली के अवसर पर अपने घर जा रहे थे, जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ बढ़ गई. घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











