
बांद्रा: खास अंदाज में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, वीर सपूतों के परिवारों को दिया सम्मान और आर्थिक सहयोग
AajTak
बांद्रा पूर्व के उत्तर भारतीय संघ भवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में पांच शहीद परिवारों को सम्मानित कर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजे समारोह में शहीदों के पराक्रम को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस एक खास अंदाज में मनाया गया. यहां इसे शहीद दिवस का रूप देते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान किया गया और उन्हें आर्थिक सहायता दी गई.
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति गीतों से हुई. मंच से ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख कर माहौल में जोश और गर्व भर दिया गया. इस अवसर पर पांच शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया.
खास अंदाज में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
इनमें बांग्लादेश युद्ध में शहीद लांस नायक शांताराम मोरे की पत्नी उज्वला मोरे, पठानकोट हमले में शहीद हवलदार सूर्यकांत तेलंगे की पत्नी मनीषा तेलंगे, कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद कैप्टन विष्णु गोरे की माता अनुराधा गोरे, पुलवामा में शहीद मेजर यशिन रमेश आचार्य की माता ग्रेस रमेश आचार्य और शहीद अग्निवीर मुरली श्रीराम नाईक की माता ज्योतीबाई नाईक शामिल थीं. सभी को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति और भारतीय सेना के साहस की सराहना की. शहीदों की कहानियां सुनकर माहौल भावुक हो गया.
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के परिवारों का सम्मानित किया

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






