
बांग्लादेश: BNP ने शुरू किया लॉन्ग मार्च, ढाका से त्रिपुरा बॉर्डर तक होगी यात्रा
AajTak
बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने मार्च का उद्घाटन किया. पार्टी के मुताबिक, हाल ही में त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश दूतावास पर हमले के खिलाफ इस लॉन्ग मार्च का आयोजन किया गया है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आज से भारत के त्रिपुरा सीमा तक लॉन्ग मार्च शुरू किया है. इस लॉन्ग मार्च को 'ढाका से अखौरा लॉन्ग मार्च' नाम दिया गया है. पार्टी का मार्च सुबह 9 बजे ढाका के नया पल्टन स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हुआ, जिसके बाद बीएनपी नेताओं ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया.
बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने मार्च का उद्घाटन किया. पार्टी के मुताबिक, हाल ही में त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश दूतावास पर हमले के खिलाफ इस लॉन्ग मार्च का आयोजन किया गया है. इस दौरान रुहुल कबीर रिज़वी ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और ममता बनर्जी पर निशाना साधा.
'अगर चटगांव पर कब्जा हुआ, तो...'
रिज़वी ने कहा, "अगर आप लोग चटगांव पर कब्जा करेंगे, तो हम भी बिहार और उड़ीसा मांगेंगे क्योंकि हमारे नवाब सिराजुद्दौला का ये सब था. इसके अलावा रिज़वी ने आरोप लगाया कि शेख हसीना ने फ्री में कई कॉन्ट्रैक्ट भारत को दिए थे, साथ ही हमें अडानी की बिजली औसत से ज्यादा कीमत में हमें दी गई.
रिज़वी ने आरोप लगाया, "ममता बनर्जी तीस्ता योजना को कामयाब नही होने दे रही हैं. पहले मुझे लगा था कि ममता बनर्जी अच्छी नेता हैं लेकिन अब ममता बनर्जी के बयानों से साफ है कि मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं."
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने माना- शेख हसीना के तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों पर हुए 88 हमले, हिंदू रहे निशाने पर

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









