
बांग्लादेश: शेख हसीना के बाद खालिदा जिया की पार्टी भी यूनुस के चुनाव प्लान के खिलाफ, कहा- न्यूट्रल नहीं रही सरकार
AajTak
पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP ने कहा है कि अप्रैल की जो समय-सीमा तय की गई है वह बांग्लादेश में चुनाव कराने के लिए उपयुक्त नहीं है. अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ती है और तूफान और भारी बारिश का खतरा रहता है. यह रमजान के तुरंत बाद आता है और इसी समय सार्वजनिक परीक्षाएं भी होती हैं. BNP ने कहा कि चुनाव के मुद्दे पर सरकार तटस्थता खो रही है.
बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल तक संसदीय चुनाव कराने की सरकार की घोषणा का देश की दो बड़ी मुख्य पार्टियों ने विरोध किया है. पिछले साल अगस्त में कथित क्रांति के बाद सत्ता से बाहर कर दी गई शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने तो इस चुनाव प्लान का विरोध किया ही है. बांग्लादेश की पूर्व पीएम और शेख हसीना की कट्टर प्रतिद्वंदी रहीं खालिदा जिया की पार्टी BNP ने भी अप्रैल तक चुनाव खींचने का विरोध किया है.
खालिदा जिया की पार्टी BNP मुहम्मद यूनुस के खिलाफ खुलकर आ गई है. BNP अप्रैल 2026 में देश में आम चुनाव कराने का खुलकर विरोध कर रही है.
बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य आमिर खासरू महमूद चौधरी ने अंतरिम सरकार से पूछा है कि अगले साल अप्रैल में संसदीय चुनाव कराकर मुहम्मद यूनुस किसका हित साधना चाह रहे हैं
रविवार को एक कार्यक्रम में आमिर खासरू महमूद चौधरी ने साफ साफ कहा, "चुनाव के मुद्दे पर सरकार अपनी तटस्थता खो रही है."
BNP ने कहा कि अप्रैल 2026 में चुनाव कराने में कई परेशानियां हैं. रमजान, खराब मौसम और परीक्षाओं जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए बीएनपी नेता ने कहा कि इस अवधि के दौरान चुनाव कराना पूरी तरह से अव्यावहारिक है क्योंकि यह सही समय नहीं है.
"अधिकांश राजनीतिक दल चाहते हैं कि चुनाव दिसंबर तक हो जाएं और इससे आगे जाने का कोई तार्किक कारण नहीं है. यह अगस्त या सितंबर में भी हो सकता है."

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








