
बांग्लादेश में साजिश, कोलकाता में कत्ल... सीवर लाइन में सांसद अनवारुल अज़ीम मर्डर केस के सबूत तलाश रही पुलिस
AajTak
सीआईडी को शक है कि कातिलों ने एमपी साहब का कत्ल कर उनकी लाश को टुकड़ों में काट कर जगह-जगह सीवर लाइनों में और नालों में ठिकाने लगा दिया है. मंगलवार को ये तलाशी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके की पॉश संजीव सोसायटी में हुई, जबकि इससे पहले भांगोड़ इलाके के बागजोला नाले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था.
Bangladeshi MP Anwarul Azim Murder Mystery: कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक सीवर लाईन से पुलिस ने मांस के टुकड़े और बालों के गुच्छे बरामद किए हैं. ये बरामदगी यूं ही नहीं हुई. बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम का क़त्ल करने के बाद उनकी लाश के टुकड़ने करने वाले क़ातिलों ने पूछताछ में ये बताया था कि उन्होंने सांसद की लाश के टुकड़े टॉयलेट में फ्लश कर दिए थे. अब बस डीएनए रिपोर्ट का इंतज़ार है, ताकि ये पता चल सके कि ये वही टुकड़े हैं या किसी और के?
CID कर रही है मामले की जांच सीवर लाइन के इर्द-गिर्द चलता देख कर सभी को यही लग रहा था कि सफाई अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन वो सफ़ाई अभियान महज़ साफ-सफ़ाई के लिए नहीं बल्कि एक कत्ल के सुराग की तलाश के लिए था. कोलकाता में क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी सीआईडी पिछले दस दिनों से कुछ इसी तरह जगह-जगह बांग्लादेश के एक एमपी साहब की तलाश कर रही है.
संजीव सोसायटी के नालों में तलाशी क्योंकि सीआईडी को शक है कि कातिलों ने एमपी साहब का कत्ल कर उनकी लाश को टुकड़ों में काट कर जगह-जगह सीवर लाइनों में और नालों में ठिकाने लगा दिया है. मंगलवार को ये तलाशी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके की पॉश संजीव सोसायटी में हुई, जबकि इससे पहले भांगोड़ इलाके के बागजोला नाले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था.
आखिरी बार सोसाइटी में देखे गए थे सांसद अनवारुल अज़ीम पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने कोलकाता से गायब हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम के लाश की टुकड़ों की तलाश में मंगलवार को उस सोसायटी की सीवर लाईन को खंगाल डाला, जिस सोसायटी में आखिरी बार अनवारुल अज़ीम को ज़िंदा देखा गया था. और जिस सोसायटी में जाने के बाद अज़ीम ऐसे गायब हुए अब तक किसी को ढूंढे नहीं मिले.
सीवर लाइन में फेंके थे लाश के टुकड़े हालांकि पुलिस की जांच में अब ये साफ हो चुका कि अज़ीम सिर्फ गायब नहीं हैं, बल्कि उनका क़त्ल हो चुका है और क़ातिलों ने उनकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर फेंक दिया है. सूत्रों की मानें तो सांसद का क़त्ल करने वाले कातिलों में से एक अमानुल्ला अमान ने ना सिर्फ पुलिस की पूछताछ में सांसद के लाश के टुकड़े सीवर लाइन में फेंकने की बात कही, बल्कि ये भी बताया कि सीवर लाइन में सिर्फ मांस के टुकड़े ही फेंके गए थे, हड्डियां कहीं और निपटाई गई हैं.
मांस के टुकड़ों और बालों की DNA जांच चौंकाने वाली बात ये रही कि मंगलवार को इस तलाशी अभियान में पुलिस को सीवर लाइन के अंदर से कुछ मांस के टुकड़े और बाल भी मिले. जिन्हें पुलिस ने इकट्ठा कर उन्हें डीएनए जांच के लिए रख लिया है, ताकि ये साफ हो सके कि ये टुकड़े वाकई अनवारुल अजीम के हैं या नहीं? कुछ इसी इरादे से सीआईडी ने बांग्लादेश में रहने वाली सांसद अजीम की बेटी मुमतरिन को कोलकाता बुलाया है, ताकि उनका सैंपल लेकर सीवर लाइन से बरामद टुकड़ों के साथ डीएनए का मिलान कराया जा सके.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




