
बांग्लादेश में शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटाने पर बवाल, छात्रों के दबाव में झुकी यूनुस सरकार
AajTak
बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार ने छात्र आंदोलन के दबाव में राष्ट्रपति भवन से शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटा दी है, जिसे लेकर देश में विवाद छिड़ गया है. कार्यवाहक सरकार, जिसका नेतृत्व मुहम्मद यूनुस कर रहे हैं, ने छात्रों के दबाव में यह कदम उठाया है.
बांग्लादेश के संस्थापक और देश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर को बांग्लादेश के राष्ट्रपति भवन बंगभवन के दरबार हॉल से हटा दिया गया है. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली देश की कार्यवाहक सरकार ने छात्रों के दबाव में यह कदम उठाया है.
दरअसल, अगस्त में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से ही बांग्लादेश में मुजीबुर्रहमान से जुड़े सभी प्रतीकों को निशाना बनाया जा रहा है. मुजीब की तस्वीरों, उनकी मूर्तियों और यहां तक कि उनकी फोटो वाले नोटों तक को हटाने का अभियान चल पड़ा है. इस हद तक विरोध हो रहा है कि उनकी फोटो को 'आंखों का कांटा' माना जा रहा है. हालात यह हैं कि बांग्लादेश के कई हिस्सों में मुजीब से जुड़ी मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं और उनकी विरासत को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, शेख हसीना के सैकड़ों समर्थक अरेस्ट, युनूस सरकार ने सड़क पर उतारी आर्मी
मुजीब की तस्वीर हटाने की घोषणा रविवार को महफूज आलम ने की, जो यूनुस सरकार में सलाहकार हैं. उन्होंने कहा कि अगस्त के बाद से ही मुजीब की तस्वीर को हटाने की योजना बन रही थी. आलम ने फेसबुक पर लिखा, 'हमने दरबार हॉल से शेख मुजीब की तस्वीर हटा दी है. अब वो वहां नजर नहीं आएंगे.'
इस फैसले से देश में एक नई बहस छिड़ गई है. यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी, बीएनपी, के कुछ नेताओं ने भी इस कदम की आलोचना की. हालांकि, बीएनपी के वरिष्ठ नेता रुहुल कबीर रिजवी ने पहले आलोचना की, फिर थोड़ी ही देर बाद 'अनावश्यक बयान' बताते हुए माफी मांग ली. उनका कहना था कि 'ऐसे किसी भी प्रतीक को रखना सही नहीं है जो देश में गलत शासन का प्रतीक हो.'
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: आज सड़क पर उतरेंगे शेख हसीना की पार्टी के कार्यकर्ता, युनूस सरकार ने बताया 'फासिस्ट', कहा- प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं!

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









