
बांग्लादेश ने UN से लगाई गुहार... उस्मान हादी हत्याकांड की जांच में मांगी मदद
AajTak
बांग्लादेश सरकार ने जुलाई विद्रोह के आयोजक हादी की हत्या की निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से तकनीकी सहयोग मांगा है.
बांग्लादेश सरकार ने इंकलाबी मंच के प्रवक्ता और जुलाई विद्रोह के मुख्य आयोजक, शहीद शरीफ उस्मान हादी की हत्या की पूरी जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) से सहयोग मांगा है.
विदेश मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, जिनेवा में बांग्लादेश के स्थायी मिशन ने 6 फरवरी, 2026 को OHCHR को एक औपचारिक नोट वर्बेल भेजा.
इस नोट में खास तौर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय से हत्या की जांच में मदद के लिए तकनीकी और संस्थागत सहायता की गुजारिश की गई है.
बांग्लादेश ने क्या कहा?
जिनेवा में बांग्लादेश मिशन ने कहा कि OHCHR से जवाब मिलते ही वे विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी देंगे.
बांग्लादेश सरकार ने शहीद शरीफ उस्मान हादी की हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की अपनी पक्की प्रतिबद्धता दोहराई. सरकार ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि वह इस प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का पालन करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही तय करेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











