
बांग्लादेश: चिन्मय दास जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, 20 जनवरी को सुनवाई की उम्मीद
AajTak
पूर्व ISKCON साधु चिन्मय कृष्ण दास के वकीलों ने देशद्रोह मामले में उनके लिए बांग्लादेश की एक हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस बीच, चिटगांव कोर्ट ने 63 हिंदू वकीलों को अंतरिम जमानत दी है, जिन्हें मुस्लिम वकील की मौत से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.
बांग्लादेश में पूर्व ISKCON साधु चिन्मय कृष्ण दास के वकीलों ने हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. देशद्रोह के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे दास के मामले की सुनवाई 20 जनवरी को होने की संभावना है. उनके वकीलों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों और कानूनी मामलों को ध्यान में रखते हुए यह याचिका दायर की गई है.
इस बीच, एक अहम राहत के रूप में, चिटगांग कोर्ट ने 63 हिंदू वकीलों को अंतरिम जमानत दी. ये वकील उन 70 वकीलों में से हैं जिन्हें पिछले साल नवंबर में चिटगांग कोर्ट परिसर में हिंसा और एक मुस्लिम वकील की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. चिटगांग में हुई इस घटना को चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद बढ़े तनाव का परिणाम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी संत चिन्मय दास को अभी जेल में ही रहना होगा, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
63 वकीलों को निजी बॉन्ड पर दी गई जमानत
अदालत ने सोमवार को जब 70 में से 63 वकील स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने आए, तो उन्हें 1000 बांग्लादेशी टका के व्यक्तिगत बांड पर जमानत दी. यह कदम न्याय व्यवस्था में संतुलन और समुदायों के बीच शांति बनाए रखने की दिशा में उठाया गया एक अहम प्रयास माना जा रहा है.
2 जनवरी को अदालत ने खारिज की थी याचिका

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






