
बांग्लादेश: क्रिसमस पर अब ईसाई बने निशाना, उपद्रवियों ने त्योहार मनाने गए 17 लोगों के घर फूंक डाले
AajTak
यह घटना बंदरबन जिले के चटगांव पहाड़ी इलाके में स्थित सराय यूनियन में हुई. 25 दिसंबर को रात 12:30 बजे, क्रिसमत की प्रार्थना में शामिल होने आए ग्रामीणों ने अपने गांव से आग की लपटें उठती देखीं और वापस भागे. जब तक वे अपने गांव पहुंचते तब तक 19 में से 17 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार निशाना हिंदुओं की जगह ईसाई समुदाय के लोग बने हैं. यहां बंदरबन में क्रिसमस से एक दिन पहले ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों के 17 घर जला दिए गए.
घटना बंदरबन जिले के चटगांव पहाड़ी इलाके में स्थित सराय यूनियन में हुई. रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब यहां रहने वाले त्रिपुरा समुदाय (ईसाई) के लोग पास के एक गांव में क्रिसमस की प्रार्थना में शामिल होने गए थे, क्योंकि उनके अपने गांव में कोई चर्च नहीं था.
त्योहार मनाने गए थे पीड़ित
घटना के समय प्रभावित गांव न्यू बेटाचरा पारा में कोई भी शख्स मौजूद नहीं था और इसी का फायदा उठाकर उपद्रवी वहां पहुंचे और घरों में आग लगा दी.लामा उपजिला में सराय यूनियन के वार्ड नंबर 8 में स्थित गांव वाले क्रिसमस मनाने के लिए पास के टोंग्याझिरी गांव पहुंचे थे. हमलावरों ने उनकी गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर घरों में आग लगा दी, जिससे गांव के 19 में से 17 घर जलकर राख हो गए.
यह भी पढ़ें: हसीना के जाते ही पुरानी दुश्मनी छोड़ मेल-मिलाप करने लगे बांग्लादेश और पाकिस्तान, क्यों है भारत के लिए खतरा?
25 दिसंबर को रात 12:30 बजे, क्रिसमत की प्रार्थना में शामिल होने आए ग्रामीणों ने अपने गांव से आग की लपटें उठती देखीं और वापस भागे.जब तक वे अपने गांव पहुंचते तब तक 19 में से 17 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे. चूंकि घर मुख्य रूप से बांस और पुआल से बने थे, इसलिए वे जल्दी ही आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











