
बांग्लादेश के प्रोटेस्ट में कंधों पर चढ़ा दिखा विराट कोहली का हमशक्ल, VIDEO हुआ VIRAL
AajTak
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से आई एक तस्वीर भारतीयों के लिए हैरानी की वजह बन गई. दरअसल, इस विरोध प्रदर्शन के बीच विराट कोहली के हमशक्ल को देखा गया. हमशक्ल भी ऐसा कि पहली बार देखने पर हैरानी हो कि आखिर विराट कोहली विरोध प्रदर्शन में क्या कर रहा है.
बांग्लादेश में लंबे समय से चल रहे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नतीजा यह निकला कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. सोमवार को बांग्लादेश में लाखों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांगते हुए सड़कों पर उतर आए. दोपहर होते-होते शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं.
इसके बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों की जश्न और अराजकता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं. कुछ तस्वीरें ऐसी थीं जो पीएम हाउस की लूटपाट से जुड़ी थीं, जहां कोई पीएम हाउस में घुसकर सामान लूट कर ले जा रहा था। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों के जश्न की भी थीं.
विराट कोहली के हमशक्ल ने खींचा ध्यान
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से आई एक तस्वीर भारतीयों के लिए हैरानी की वजह बन गई. दरअसल, इस विरोध प्रदर्शन के बीच विराट कोहली के हमशक्ल को देखा गया. हमशक्ल भी ऐसा कि पहली बार देखने पर हैरानी हो कि आखिर विराट कोहली विरोध प्रदर्शन में क्या कर रहा है.
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टोपी पहन रखी थी. कुछ लोग उसे कंधों पर उठाए हुए थे और वह कंधों पर नाचता हुआ नजर आ रहा था. यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और बहुत से यूजर्स ने भारतीय क्रिकेटर के साथ उसकी समानता पर कमेंट भी कर रहे हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











