
बांग्लादेशी महिलाओं ने अवैध तरीके से क्रॉस किया बॉर्डर, ठाणे में करने लगीं ये काम, पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं ठाणे के वर्तक नगर इलाके में एक कमरे में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थीं. यहां होटलों में वेटर के रूप में काम कर रही थीं. पुलिस ने इनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को अरेस्ट किया है. ये महिलाएं अवैध रूप से यहां रह रही थीं. पुलिस का कहना है कि महिलाओं को मंगलवार को वर्तक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी.
एजेंसी के अनुसार, वर्तक नगर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद जब छापा मारा तो एक कमरे में तीन महिलाएं मिलीं, जो यहां अवैध रूप से रह रही थीं. इन महिलाओं के पास भारत में एंट्री के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था. इन महिलाओं की उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच है. ये यहां होटलों में वेटर के रूप में काम कर रही थीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर पकड़े गए बांग्लादेशी, होटलों से हिरासत में लिए गए 11 लोगों को किया गया डिपोर्ट
पुलिस का कहना है कि तीनों महिलाएं बांग्लादेश की नागरिक हैं. इन महिलाओं के पास भारत में एंट्री और ठाणे में रहने को लेकर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले. पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस का यह भी कहना है कि महिलाएं ठाणे में अवैध रूप से रहकर काम कर रही थीं. पुलिस अब इस मामले में और जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन महिलाओं को भारत में अवैध रूप से रहने और काम करने में किसने मदद की.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें ठाणे पुलिस स्टेशन में रखा गया. अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जांच जारी है. यह भी जांच की जा रही है कि ये महिलाएं किस तरीके से भारत में घुसने में सफल हुईं और उनकी अवैध एंट्री में कौन शामिल है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











