
बहस को तेजस्वी के मां-बाप तक क्यों ले जाते हैं नीतीश? सियासी तंज या चुनावी रणनीति का हिस्सा
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ने के साथ ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. तेजस्वी की मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव पर निशाना साधकर नीतीश कुमार बिहार चुनाव के नैरेटिव सेट करने में जुटे हैं.
'तुम बैठो पहले, तुम बच्चे हो अभी कुछ नहीं जानते, हमने तुम्हारे माता-पिता का समय भी देखा है. तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था? तुम्हारे माता-पिता के मुख्यमंत्री रहते बिहार की क्या स्थिति थी? पहले लोग शाम होते ही नहीं निकलते थे. कितना बुरा हाल था. 2005 के बाद की स्थिति देख लो. हम लोगों ने कितना काम किया लोग देख रहे.' ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैं, जो विधानमंडल के मॉनसून सत्र में तेजस्वी यादव से मुखातिब होकर कह रहे थे.
बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी तपिश के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक टकराव भी बढ़ते जा रहे हैं. मॉनसून सत्र के तीसरे दिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई. तेजस्वी नेसदन के अंदर एसआईआर पर चर्चा की मांग करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा तो सीएम नीतीश भड़क गए. तेजस्वी के माता-पिता के कार्यकाल की याद दिलाने में जुट गए.
नीतीश कुमार ने तेजस्वी की मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की बात पहली बार नहीं कही है. वो पहले भी कई बार तेजस्वी पर तंज नहीं कसा बल्कि कई बार हमले कर चुके हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि तेजस्वी के माता-पिता पर बार-बार हमला कर नीतीश कुमार क्या सियासी संदेश देना चाहते हैं?
नीतीश बनाम तेजस्वी की सियासी जंग
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी जंग पूरी तरह से नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव के बीच होता दिख रहा है. एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं तो महागठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं. इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जिसके चलते तेजस्वी और नीतीश एक दूसरे के खिलाफ सियासी नैरेटिव सेट करने में जुटे हैं. इसके चलते दोनों ही नेताओं के बीच सियासी टकराव भी होता रहता है.
तेजस्वी यादव ने बिहार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जो प्रक्रिया चुनाव आयोग अपना रहा है वो सही नहीं है. इसी के आधार पर 2003 से चुनाव हो रहा है. क्या इसके आधार पर जो चुनाव हुआ वो फर्जी था? क्या नीतीश कुमार फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं? तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव जी कहते हैं, वोट की चोट लोकतंत्र का अधिकार है. चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






