
बहराइच हिंसा: SP ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी, रामगोपाल की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
AajTak
यूपी के बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में रामगोपाल की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. कुल पांच आरोपी पकड़े गए हैं जिसमें दो को गोली लगी है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. अब बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने इस एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई है.
बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद के बाद हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के मुख्य आरोपी सरफराज और फहीन को एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है जिसके बाद अब अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
एनकाउंटर के बाद पकड़े गए पांच आरोपी
पकड़े गए आरोपियों को लेकर जानकारी देते हुए बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिन पांच लोगों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है उनके नाम मोहम्मद फ़हीन (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल है.
एसपी ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी
इस एनकाउंटर को लेकर बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा, 'पहले पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम उनके बताए जगह पर गई तो वहां रखे अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई. जवाबी फायरिंग में दोनों (सरफराज और फहीन) को गोली लगी है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं.'
अधिकारी ने बताया कि हथियार को नेपाल सीमा के पास नामपाड़ा क्षेत्र में छुपा कर रखा गया था. रामगोपाल के मर्डर में उपयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










