
बहराइच हिंसा में 5 आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में दो को लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में थे
AajTak
Bahraich Violence: यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. कुल पांच लोग पकड़े गए हैं. ये नेपाल भागने की फिराक में थे. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं.
एनकाउंटर को लेकर पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है. इस बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं. मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि अभी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस द्वारा पांच आरोपी पकड़े गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इनमें एनकाउंटर में दो को गोली लगी है. मामला नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास का है.
वहीं, घायल आरोपियों का इलाज करने वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के डॉक्टर ने कहा कि दोनों के पैर में गोली लगी है. एक के दाएं और एक बाएं पैर में. बुलेट एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है. गोली अंदर फंसी हुई है. ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
इस बीच अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है. रुखसार ने कहा कि कल शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाइयों सरफराज और फहीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ले गई थी. मेरे पति और मेरे बहनोई को भी उठाया गया है. हमें उनके बारे में किसी भी पुलिस स्टेशन से कोई जानकारी नहीं मिली है. हमें डर है कि वे मुठभेड़ में मारे जा सकते हैं.
बताया जा रहा है कि ये आरोपी बहराच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे. इन्होंने ही साथियों संग मिलकर रामगोपाल पर गोली चलाई थी. घटना के वक्त के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें अब्दुल हमीद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं. जहां कुछ देर बाद रामगोपाल को गोली मारी गई.
बहराइच में ऐसे भड़की थी हिंसा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










