
बहराइच कांड के 2 आरोपियों के एनकाउंटर पर सियासत तेज, जुमे की नमाज से पहले सिक्योरिटी टाइट
AajTak
एनकाउंटर गुरुवार को दोपहर सवा दो बजे बहराइच के नानपारा क्षेत्र में हुआ, जहां से नेपाल की सीमा सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है. पुलिस का कहना है कि उसने रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद, उसके बेटे मोहम्मद सरफराज़, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम और मोहम्मद अफज़ल को गिरफ्तार किया है.
यूपी के बहराइच हिंसा के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, इसमें 2 आरोपियों के पैर में गोली लगी है, एक आरोपी का नाम सरफराज है, जबकि दूसरा आरोपी तालीम है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये एनकाउंटर गुरुवार को दोपहर सवा दो बजे बहराइच के नानपारा क्षेत्र में हुआ, जहां से नेपाल की सीमा सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है. पुलिस का कहना है कि उसने रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद, उसके बेटे मोहम्मद सरफराज़, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम और मोहम्मद अफज़ल को गिरफ्तार किया है. इस एनकाउंटर के बाद अब सियासी मुठभेड़ हो रही है. नेताओं ने एनकाउंटर को हिन्दू और मुसलमानों में बांट दिया है. वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज होगी, इससे पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
बता दें कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जिस बन्दूक से रामगोपाल मिश्रा की हत्या की, उसे उन्होंने नेपाल की सीमा के पास एक नहर के किनारे ज़मीन में दबा कर रखा हुआ है. पुलिस का कहना है कि वो इसी बन्दूक को बरामद करने इन आरोपियों के साथ इस इलाके में गई थी.
एनकाउंटर को लेकर पुलिस का दावा
दावा है ये ''बन्दूक'' पहले से Loaded थी, जिसके बाद मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम ने नेपाल भागने की फिराक में पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया और इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से हुई कार्रवाई में मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम दोनों घायल हो गए थे, मोहम्मद तालीम के दाहिने पैर में गोली लगी और मोहम्मद सरफराज के बाएं पैर में गोली लगी. जब ये एनकाउंटर हुआ, उसके बाद आरोपी मोहम्मद सरफराज़ कह रहा था कि उससे गलती हुई है और वो इसके लिए माफी मांगता है. इस मामले में अब तक कुल 13 FIR दर्ज हुई हैं, पुलिस ने 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी का नाम अब्दुल हमीद है.
अब्दुल हमीद की बेटी ने लगाया ये आरोप
पुलिस का कहना है कि रामगोपाल मिश्रा ने जिस मकान की छत से इस्लामिक झंडा हटाकर भगवा झंडा फहराया था, वो मकान अब्दुल हमीद का था और आरोप है कि अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे रामगोपाल मिश्रा के हत्याकांड में शामिल थे. हालांकि अब अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार ने आरोप लगाया है कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने उनके पति ओसामा और उसके भाई मोहम्मद शाहिद को भी हिरासत में लिया है और अब STF उनके परिवार को एक फर्जी एनकाउंटर में जान से मारने की साजिश कर सकती है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










