
'बहन की शादी है और कंपनी ने मेरा...', सड़क पर रोता मिला Zomato का डिलीवरी एजेंट
AajTak
एक ट्विटर यूजर ने जोमैटो डिलीवरी एजेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने डिलीवरी एजेंट की तस्वीर के साथ जो लिखा वह दिल पिघला देने वाला था.
एक शख्स ने उत्तरी दिल्ली के जीटीबी नगर में सड़क पर परेशान घूम रहे एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने डिलीवरी एजेंट की तस्वीर के साथ जो लिखा वह दिल पिघला देने वाला था.
उन्होंने बताया कि- इस लड़के का दावा है कि कुछ ही दिनों में इसकी बहन की शादी है और जोमैटो ने इसका अकॉउंट ब्लॉक कर दिया है. ये जीटीबी नगर के पास खड़ा सिसककर रोता दिखाई पड़ा. वह लोगों से पैसे मांग रहा है और कह रहा है कि उसने कुछ नहीं खाया है और वह बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने में लगा हुआ है. हो सके तो प्लीज इसको वायरल कीजिए. तस्वीर में डिलीवरी एजेंट की आंखों में आंसू दिखाई पड़ रहे हैं.
शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को लगभग 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.मामला सामने आने के बाद से जोमैटो ने भी सोहम के पोस्ट पर रिएक्ट किया है.
जोमैटो ने लिखा- 'हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स की कीमत को अच्छे से समझते हैं और जानते हैं कि डिलीवरी एजेंट की आईडी ब्लॉक हो जाने का क्या असर होता है. निश्चिंत रहें, हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं. हम आपको आश्वासन देते हैं कि इस मुद्दे पर गौर करेंगे. हमारे डिलीवरी पार्टनर हमारे लिए ग्राहक जितने ही जरूरी हैं.'
वहीं सोहम ने पोस्ट के साथ एक क्यूआर कोड शेयर किया और लोगों से अपनी क्षमता अनुसार पैसे देकर डिलीवरी एजेंट की मदद करने के आग्रह किया. सोशल मीडिया पर इस क्यूआर कोड की मदद से लोगों ने शख्स की मदद भी की. सोहम ने पोस्ट के एक कमेंट में ये भी बताया है कि इस शख्स ने अब रैपिडो के लिए काम करना शुरू किया है ताकि वह शादी के लिए पैसे जुटा सके.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











