
बहनों के फेवरेट हैं अर्जुन कपूर, सोनम-जाह्नवी ने बर्थडे विश करते हुए की तारीफ
AajTak
अर्जुन कपूर के उनकी सौतेली बहनों से पहले रिश्ते सही नहीं थे. लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन में बड़ा बदलाव देखने को मिला. एक्टर ने पुरानी बातों और कड़वाहट को भुलाते हुए एक बड़े भाई का फर्ज निभाया. अर्जुन के आज जाह्नवी-खुशी संग अच्छे रिश्ते हैं. वे तीनों साथ में हैंगआउट भी करते हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर धूमधाम से अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं. बर्थडे से एक दिन पहले ही एक्टर ने अपने करीबी दोस्तों संग पार्टी की. सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्स समेत परिवार वाले अर्जुन कपूर को बर्थडे विश कर रहे हैं. सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर ने भाई को बर्थडे विश करते हुए स्पेशल पोस्ट शेयर की है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












