
बस स्टॉप, चाय पार्टी और धमकी... इस तरह दरिंदों ने लूटी थी एक महिला की अस्मत, अब मिली जेल
AajTak
वो महिला उस दिन अपने एक परिचित के साथ बस स्टॉप पर खड़ी थी. वहां और भी लोग मौजूद थे. तभी बसवराज खिलारी नाम के एक शख्स ने उन दोनों को चाय के लिए अपने घर दावत दी. महिला ने उसकी बात मान ली. लेकिन फिर जो हुआ ,उस महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था.
कर्नाटक के बेलगाम जिले में शिक्षक दिवस के दिन हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह वारदात 5 सितंबर को जिले के गोकक शहर में अंजाम दी गई थी. पीड़िता उस दिन किसी काम से गोकक आई थी. सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि गैंग रेप के आरोपी एक दूसरे मामले में पकड़े गए थे, जब उनसे पूछताछ की गई तो इस घटना का खुलासा हुआ.
पीड़िता उस दिन अपने एक परिचित के साथ बस स्टॉप पर खड़ी थी. वहां और भी लोग मौजूद थे. तभी बस स्टॉप पर मौजूद बसवराज खिलारी नाम के एक शख्स ने उन दोनों को चाय के लिए अपने घर दावत दी. चूंकि बस आने में देर थी, लिहाजा महिला और उसके परिचित ने बसवराज की बात मान ली. फिर वो उन दोनों को आदित्य नगर स्थित अपने घर ले गया. घर में दाखिल होने के बाद इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बसवराज ने उन दोनों को अंदर बंद कर दिया.
दरअसल, उस महिला को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि बसवराज खिलारी नाम को वो शख्स एक दरिंदा था. जिसके इरादे नेक नहीं थे. वो उसे एक अच्छा इंसान समझकर उसके बुलाव पर चाय के लिए आ गई थी. लेकिन कहानी घर आते ही पलट गई. बसवराज ने उन दोनों को एक कमरे में बंद करने के बाद अपने गिरोह के सदस्यों को बुला लिया. थोड़ी देर बाद पांच लोगों का गिरोह उसके घर जा पहुंचा.
इसके बाद बसवराज और उसके साथी उस कमरे में दाखिल हुए जहां वो महिला अपने परिचित के साथ मौजूद थी. फिर उन सभी दरिंदगी का नंगा नाच शुरू कर दिया. सभी आरोपी महिला पर टूट पड़े. उन्होंने उस महिला को धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. एक एक आरोपी उस महिला को नोंचता रहा. आरोपियों ने शाम के वक्त पीड़िता और उसके साथ मौजूद पुरुष से पैसे और उनके एटीएम कार्ड सब ले लिए.
उन सभी आरोपियों ने गैंग रेप के दौरान उन दोनों से मारपीट भी की और उसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया. जब आरोपियों ने उन दोनों को छोड़ा तो उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस या किसी को इस बारे में कुछ कहा तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा. दोनों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा. पीड़िता इस धमकी से सहम गई. साथ ही आरोपियों ने उन्हें पिटाई वाला वीडियो वायरल कर देने के धमकी भी दी. महिला और उसका परिचित चुपचाप वहां से चले गए.
पीडिता ने इस बारे में 13 सितंबर तक पुलिस को कोई सूचना या शिकायत नहीं दी थी. वो डरी सहमी थी. इसीलिए वो केस दर्ज कराने से झिझक रही थी. लेकिन 13 सितंबर को पुलिस ने डकैती के एक मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया. जब उनसे पूछताछ की गई तो इसी दौरान आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार करने की करतूत के बारे में भी पुलिस को बताया.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




