
बस ऑर्डर करो और रहने लगो... Amazon पर मिल रहा दो कमरे का ऐसा घर
AajTak
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर अब पोर्टेबल घर भी मिलने लगे हैं. बस ऑर्डर करने भर की देरी है. बड़े से डिब्बे में बंदकर के कंपनी आपके घर तक इस पोर्टेलब हाउस को पहुंचा देती है.
अब आप ऑनलाइन पोर्टेबल घर भी खरीद सकते हैं. इस घर में एक छोटे से घर की हर सुविधा मौजूद है. इसमें दो बेडरूम, एक बाथरूम और एक किचेन होता है. इसे इंस्टॉल करना भी काफी आसान होता है. हां, इलेक्ट्रिसिटी, वायरिंग और वॉटर सप्लाई की लाइन आपको खुद इस घर में लगाने होंगे.
ऐसा ही एक घर एक यूट्यूबर ने खरीदा है. उसने इस रेडिमेड मोबाइल होम की खूबी और खामी को अपने यूट्यूब पर इसे बखूबी इंस्टॉल करते हुए बताया है. Amazon ये प्रोटेबल घर $10,766 यानी 9 लाख भारतीय रुपये में भी उपलब्ध है. हालांकि, YouTuber नाथन ग्राहम ने Amazon से खुद के लिए $38,999 (32 लाख रुपये )में ये घर खरीदा है.
यूट्यूबर ने खरीदा पोर्टेबल घर 26 वर्षीय ग्राहम ने अपने YouTube चैनल 'अनस्पीकेबल' पर इस घर की डिलीवरी से लेकर इसके कार्टन को खोलकर इसे निकालने और इंस्टॉल करने की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करके डाला है. नाथन ग्राहम ने बताया कि मैं ये देखना चाहता था कि क्या ऑनलाइन रिटेलर, घर और घर के साथ आने वाले सभी सामान की आपूर्ति कर सकता है.
इसमें अलग से करनी होती है वायरिंग उसने बताया कि जब घर आया, तो यह Amazon के ब्रांडेड बॉक्स में बंद था. फिर इसे खोलना पड़ा. उन्होंने देखा कि इसके साथ कोई निर्देश नहीं दिए गए थे. जब ग्राहम ने घर में एक छोटा फ्रिज जोड़ने का प्रयास किया, तो उन्हें पता चला कि 19-बाई-20-फुट के इस प्रीफैब्रिकेटेड एक्सपेंडेबल घर में ऐसा करने के लिए कोई आउटलेट नहीं था.
फ्रीज, टीवी और किचन के सामान भी खुद लगाने होते हैं उन्होंने अनबॉक्सिंग वीडियो में कहा कि मैं फ्रिज को प्लग करने के लिए कोई जगह ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वहां कोई बिजली का आउटलेट नहीं है. YouTuber को जल्दी ही एहसास हो गया कि उसने पूरा उत्पाद विवरण नहीं पढ़ा, जिसमें लिखा था- मोबाइल प्रीफ़ैब हाउस में वायरिंग नहीं है. कृपया वायरिंग के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को काम पर रखें.
वाटर सप्लाई और ड्रेनेज भी अलग से जोड़ना है ग्राहम ने इसमें फ्रिज और 80 इंच की टीवी जैसी अपनी कुछ महत्वपूर्ण चीजों को जोड़ने के लिए एक जनरेटर खरीदा. इसमें एक बंक बेड, एक सोफा, टेबल, एक वैक्यूम, गेम, रसोई के उपकरण और ग्रोसरी भी खरीदकर जमा कर ली. बिजली के आउटलेट या स्रोत न होने के अलावा, Amazon ने नोट किया कि संपत्ति में घरेलू उपकरण, फर्नीचर, चलने वाला पानी का स्रोत और नाली और सीवर पाइप के कनेक्शन नहीं हैं. खरीदार को इन चीजों की आपूर्ति खुद करनी होगी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









