
'बसपन का प्यार' से पॉपुलर हुए Sahdev Dirdo सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
AajTak
सहदेव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पैनडेमिक के दौरान जब कई लोग घर बैठे वीडियोज और रील्स बना रहे थे, तब सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' भी खूब पॉपुलर हुआ था. सोशल मीडिया ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था.
बसपन का प्यार गाना गाकर ख्याति पाने वाले सहदेव दिर्दो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. सुकमा के अस्पताल में सहदेव को भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












