
बवंडर में पतंग की तरह उड़ गया शादी का टेंट और मंडप, मची अफरा-तफरी, सामने आया Video
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कुसुंबिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों को भोजन कराने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच धूल के गुबार के साथ बवंडर में टेंट और मंडप पतंग की तरह उड़ गया. लोहे के पाइप सहित उड़े टेंट को देखकर अफरा-तफरी मच गई. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है.
मध्य-प्रदेश के खरगोन में बवंडर में शादी सामारोह का टेंट और मंडप लोहे के पाइप सहित पतंग की तरह उड़ गया. कुछ लोगों ने उड़ रहे टेंट को पकड़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर के बीच जब धूल का गुबार उठा तो लोग भाग खड़े हुए. इस मामले का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि 45 बाई 45 का टेंट 200 फीट ऊंचाई तक उड़ गया.
जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुंबिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया. इस दौरान शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. शादी की तैयारी में जुटे लोग इधर-उधर बचने की कोशिश करने लगे. इसी बीच धूल के गुबार के साथ तेज बवंडर आ गया, जिसमें 45 बाई 45 के टेंट और मंडप पतंग की तरह करीब 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ गया.
यहां देखें वीडियो
तेज हवा के बीच कुछ लोगों ने लोहे के पाइप को पकड़कर टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर की गति को देखकर लोग छोड़कर भाग निकले. इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हवा में उड़ने के बाद बिजली के तारों पर गिरा टेंट
200 फीट तक की ऊंचाई तक उड़ने के बाद एक टेंट 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई. गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. लोहे के पाइप सहित टेंट जब हवा में उड़ने के बाद नीचे गिरा तो अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












