
बलूच लड़ाकों का पाक सेना पर दूसरा बड़ा हमला, क्या 90 सैनिक मारे गए?
AajTak
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों का दूसरा बड़ा हमला हुआ है. बलूच लिबरेशन आर्मी (डीएलए) ने दावा किया है कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने केवल सात मौतों की पुष्टि की है. यह हमला आईईडी से लैस एक गाड़ी से किया गया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











