
'बलूचिस्तान ट्रेन हमले में मारे गए 31 बंधकों में से 18 सैनिक', पाकिस्तानी सेना ने बताया
AajTak
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों ने मंगलवार को बलूचिस्तान के बोलन इलाके में 400 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया और यात्रियों को बंधक बना लिया था.
पाकिस्तान (Pakistan) के सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार, 14 मार्च को कहा कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा ट्रेन अपहरण में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी ने कहा कि हताहतों में 18 सैनिक, तीन रेलवे कर्मचारी और पांच नागरिक शामिल हैं, जिन्हें विद्रोहियों ने 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा. बता दें कि इससे पहले सेना का बयान आया था कि कुल 26 लोग मारे गए थे.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सेना के ऑपरेशन की शुरुआत से पहले आतंकवादियों ने 26 बंधकों को मार डाला था. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के दौरान पांच अन्य सैनिकों की जान चली गई. जनरल ने कहा कि कुल 354 बंधकों को बचाया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन के दौरान फ्रंटियर कोर के पांच अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए, जिनमें फ्रंटियर कोर के चार जवान भी शामिल हैं.
BLA ने जाफर एक्सप्रेस को किया था हाईजैक
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों ने मंगलवार को बलूचिस्तान के बोलन इलाके में 400 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया और यात्रियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया जो अगले दिन शाम तक चला.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









