
बलूचिस्तान के सुरब में BLA का धावा, शहर पर किया नियंत्रण का दावा
AajTak
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के सुरब जिले पर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कब्जा करने का दावा किया है. BLA ने अपने दावे में कहा कि हमने पूरी तरह से इस शहर पर कब्जा जमा लिया है और अब बलूच सेना पूरे शहर की निगरानी कर रही है. पुलिस थानों और अस्पतालों समेत सभी सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











