
बलूचिस्तान की आजादी के लिए पति-पत्नी बन गए फिदायीन...BLA ने जारी की तस्वीर
AajTak
पिछले शुक्रवार से वीकेंड तक बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के 12 इलाकों में सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किए, जिनमें कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी और 50 नागरिक मारे गए. बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली और कई आत्मघाती हमलावरों की तस्वीरें जारी कीं, जिनमें एक कपल भी शामिल हैं.
पिछले शुक्रवार की रात से लेकर पूरे वीकेंड तक बलूच विद्रोहियों के हमलों ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है. बलूचिस्तान के 12 अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिक ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों और 50 नागरिकों की मौत हो गई. बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है और अपने कई आत्मघाती हमलावरों की तस्वीरें भी जारी की हैं. वीकेंड में हमला करने वाले फिदायीन में कई महिलाएं भी शामिल हैं.
अब बीएलए ने मजीद ब्रिगेड के दो आत्मघाती हमलावरों की तस्वीर जारी की है. दोनों फिदायीन पति और पत्नी बताए जा रहे हैं. तस्वीर में बीएलए की महिला फिदायीन लड़ाका यास्मा बलोच उर्फ जरीना और अपने पति वसीम बलोच के साथ फ्रंट लाइन पर दिखाया गया है. यह तस्वीर पसनी हमले से जुड़ी बताई जा रही है.
यास्मा बलोच का जन्म 1997 में हुआ था और वो 2022 में बीएलए से जुड़ी. उनके पति वसीम बलोच का जन्म 1992 में हुआ था. वसीम 2014 में बीएलए में शामिल हुए थे. दोनों बुलेदा के आलंदूर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं.
बीएलए के बयान में कहा गया, 'उन्होंने फाइनल स्टैंड पर खड़े होने से पहले एक-दूसरे के साथ शादीशुदा जिंदगी साझा की थी.'
इससे पहले बीएलए ने जारी की थी दो महिला फिदायीन की तस्वीरें
इससे पहले भी बीएलए ने अपने दो फिदायीन हमलावरों की तस्वीरें जारी की थी. दोनों ही महिलाएं थीं जिनमें से एक की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना कि इन हमलों में से दो में महिला विद्रोही शामिल थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











