
बलवंत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, सरकारी नौकरी और 1 करोड़ के मुआवजे की उठाई मांग
AajTak
अखिलेश यादव ने आज कानपुर पहुंचकर मृतक बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की. अखिलेश ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. कानपुर में अखिलेश ने कहा देश में सबसे ज्यादा कस्डिटोयल मौत के मामले यूपी में है, सरकार पुलिस का राज चलाना चाहती है. बता दें कि बलवंत की मौत पुलिस कस्टडी में हुई थी.
अखिलेश यादव सोमवार को कानपुर पहुंचे. कानपुर पहुंचकर अखिलेश ने बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की. बलवंत सिंह की मौत पुलिस कस्टडी में हुई थी. सोमवार को कानपुर से अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना. उन्होंने कहा देश में सबसे ज्यादा कस्डिटोयल मौत के मामले यूपी में है, सरकार पुलिस का राज चलाना चाहती है. अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है.
मृतक बलवंत सिंह के परिजनों ने अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की मांग की है. परिवार ने कहा कि उन्हें न्याय अखिलेश यादव दिलवाएं. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि ये जो पुलिस का चेहरा बना है, वो योगी सरकार के राज में बना है. अखिलेश का कहना है कि मृतक बलवंत को तीन घंटे से ज्यादा पुलिस ने मारा. इस वजह से उनकी मौत हुई.
अखिलेश ने कहा- पुलिस दर्ज कर रही झूठे मुकदमे
अखिलेश ने कहा कि ये जो पुलिस ऐसी बनी है, वो सरकार के कहने पर बनी है. सरकार उत्तर प्रदेश मे पुलिस राज चाहती है, सबसे बड़ा सबाल ये बनता है कि पुलिस को इतनी बड़ी छूट किसने दी है. झूठे मुकदमे लिखवाकर जेल भेजा जा रहा है. साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और सीबीआई जांच होने की बात कही है.
अखिलेश विधानसभा में उठाएंगे बलवंत का मु्द्दा
अखिलेश ने बलवंत की मौत का मुद्दा विधानसभा में उठाने को कहा है. अखिलेश ने अपनी तरफ से हर संभव मदद की बात कही. मृतक की मां ममता देवी ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से न्याय दिलवाने की मांग की है. जिन्होंने मारा है, जिसने मरवाया है, वो जेल जाएं. बलवंत की मां ने कहा कि सरकार की तरफ से दी गई राशि नहीं चाहिए. उससे संतुष्ट नही हैं. पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि अखिलेश से उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











