
बर्थडे से 3 दिन पहले हुई थी Sushmita Sen की सर्जरी, बताया अब कैसा है हाल
AajTak
सुष्मिता लिखती हैं- '16 नवंबर को एक सफल सर्जरी हुई थी और अब मैं हर गुजरते दिन के साथ और बेहतर होती जा रही हूं...इस खूबसूरत जगह में...मैं आपके प्यार की एनर्जी और ताकत की ऊर्जा को महसूस कर सकती हूं. इसे ऐसे ही भेजते रहें.'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे मनाया. उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी थी. फैंस के इस प्यार पर आभार जताते सुष्मिता सेन ने एक फोटो शेयर किया था. इसी के साथ सुष्मिता ने अपनी सर्जरी का भी खुलासा किया.
उन्होंने फैंस को धन्वाद देते हुए अपने पोस्ट की शुरुआत की थी. वे लिखती हैं- 'आप सभी बड़े दिल वालों और प्यारे सोल्स को BIG थैंक्यू...कभी ना खत्म होने वाली शुभकामनाएं और आशीर्वाद मुझे मिला...इस बर्थडे को इतना यादगार बनाने के लिए..'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












