
बमबारी रोकने के लिए Hamas की ब्लैकमेलिंग! बंधक इजरायली लड़की का Video किया जारी
AajTak
गाजा पर लगातार जारी इजरायल की एयरस्ट्राइक को रोकने के लिए हमास ने नई चाल चली है. हमास ने इजरायली बंधक लड़की का वीडियो जारी कर दावा किया है कि गाजा में इजरायली होस्टेजेस का ध्यान रखा जा रहा है. हालांकि, इसे साइकोलॉजिकल वारफेयर कहा जा रहा है.
गाजा पर इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद अब फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास ब्लैकमेलिंग (साइकोलॉजिकल वारफेयर) पर उतर आया है. इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल से जिन इजरायली नागरिकों को किडनैप किया था, अब हमास ने उसमें से एक 21 साल की लड़की मिआ शेम (Mia Shem) का वीडियो जारी किया है.
इसे ब्लैकमेलिंग इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि वीडियो में डरी-सहमी लड़की कह रही है कि गाजा में वह ठीक तरह से रह रही है. लड़की यह दावा भी कर रही है कि हमास उसे मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहा है. कहा जा रहा है कि इस तरह के वीडियो जारी कर हमास दुनियाभर में यह साबित करना चाह रहा है कि वह बंधकों का पूरा खयाल रख रहा है और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है.
हमास ने टेलीग्राम चैनल पर जारी किया Video
इजरायली मीडिया हाउस जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने मिआ शेम का वीडियो अपने अरेबिक टेलीग्राम चैनल पर जारी किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि हमास हमास की खूंखार अल कासिम ब्रिगेड का कमांडर लड़की को मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहा है. वीडियो में लड़की कहती है कि वह बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसे अब मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
हमास ने यह वीडियो अपने चैनल से जारी किया
गाजा के अस्पताल में हुआ हाथ का ऑपरेशन

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











