
बनना चाहते थे किसान बन गए एक्टर, क्या आपने इस मशहूर सुपरमॉडल को पहचाना?
AajTak
मिलिंद लिखते हैं- 'जब मैं 6 साल का था तब किसान बनना चाहता था. और अब 50 साल बाद मैं वही हूं....सब्जियों के बारे में बहुत बाते सुनी हैं कि वे आर्टिफिशियली कलर किए जाते हैं, फलों में इंजेक्शन डाला जाता है, खुद से या दोस्तों के साथ मिलकर उगांए यही बेस्ट है. अपने जमीन से जुड़ें.'
फिटनेस आइकन और सक्सेसफुल मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों का ध्यान खींचने में हर बार कामयाब होते हैं. कभी अपनी उपलब्धियों को बताते हुए तो कभी अपने खास लम्हों को साझा करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में मिलिंद ने अपने बचपन की तस्वीर साझा की है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












