
बदायूं में 2 बच्चों की हत्या के बाद आगजनी और बवाल, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर
AajTak
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने महज दो घंटों के अंदर आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया. इस वारदात के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है.
यूपी का बदायूं एक सनसनीखेज हत्याकांड की वजह से दहल उठा है. यहां के बाबा कॉलोनी में एक शख्स ने दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलने पर आरोपी का पीछा कर रही पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो मारा गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है. पुलिस और प्रशासन ने शांति स्थापित करने की अपील की है.
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली है कि मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी के एक घर में घुसकर एक शख्स ने 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. मामले की जांच जारी है.
बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया. आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है. इस हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे की घटना है. साजिद नामक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने विनोद सिंह के घर में गया था. इसके बाद उनकी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा. अचानक विनोद के तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. उसने कुल्हाड़ी से वार के दो बच्चों की हत्या कर दी. तीसरे बच्चे को चोट लगी है. वारदात के बाद आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. पहले लोग थोड़े उत्तेजित थे, लेकिन अब शांति है.
जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार सिंह बाबा कॉलोनी में रहते हैं. उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है. वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. उनके घर के सामने ही साजिद सैलून चलाता है. मंगलवार को वो अपनी दुकान बंद करके जल्दी चला गया था. लेकिन शाम को विनोद के घर आया. पहले परिचय होने की वजह से विनोद की पत्नी उसके लिए चाय बनाने चली गई. इसके बाद वो चुपके से घर की छत पर चला गया, जहां बच्चे खेल रहे थे.
साजिद ने विनोद सिंह के तीनों बच्चों 12 वर्षीय आयुष, 8 वर्षीय अहान उर्फ हनी और युवराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में आयुष और अहान की मौत हो गई, जबकि युवराज को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. यह घटना सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है. इस वारदात के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






