
बदले गए 'OMG 2' के डायलॉग्स, नहीं चली सीन्स पर कैंची, 11 अगस्त रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म
AajTak
आस्था और सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड OMG-2 के कई सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने का निर्देश दिया था. नई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने सिर्फ के डायलॉग्स में ही बदलाव किए हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' रिलीज से पहले ही कई विवादों में फंस चुकी है. आस्था और सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड OMG-2 के कई सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने का निर्देश दिया था. बताया गया था कि बोर्ड ने फिल्म में 20 से ज्यादा कट्स के साथ 'A' सर्टिफिकेट देने की बात कही थी. लेकिन अब फिल्म को लेकर नई अपडेट्स सामने आई हैं.
फिल्म के डायलॉग्स पर चली कैंसी
नई जानकारी के मुताबिक, 'ओह माय गॉड 2' में कोई भी विजुअल कट्स नहीं लगाए गए हैं. सेंसर बोर्ड की कैंची सिर्फ ऑडियो यानी फिल्म के डायलॉग्स पर चली है. लोगों की धार्मिक भावनाओं के आहत होने का ख्याल रखते हुए सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक डायलॉग्स को फिल्म से हटाने का निर्देश दिया है.
CBFC के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि OMG-2 के मेकर्स ने बोर्ड द्वारा बताए गए सभी कट्स और बदलावों को एक्सेप्ट कर लिया है और फिल्म अब बदलावों के साथ अपनी तय तारीख पर 11 अगस्त को ही रिजील की जाएगी.
#Xclusiv... ‘OMG 2’ RUN TIME... #OMG2 certified ‘A’ by #CBFC on 31 July 2023. Duration: 156.10 min:sec [2 hours, 36 min, 10 sec]. #India ⭐ Theatrical release date: 11 Aug 2023.#AkshayKumar #PankajTripathi #YamiGautam pic.twitter.com/yG6aBqEYDw

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












