
बदलापुर: आरोपी अक्षय की 4 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी, पड़ोसी बोले- नहीं जानते थे ऐसा हैवान यहां रहता है
AajTak
आरोपी के पड़ोसी ने कहा कि अक्षय ने हाल ही में शादी की और अपने भाई और मां के साथ रहता था, शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी. यह उसकी दूसरी शादी थी, उसकी पहली पत्नी ने उसकी आदतों और उनके बीच घरेलू मुद्दों के कारण उसे छोड़ दिया था.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में 2 बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे ने 2 शादियां की थीं, आरोपी की पहली पत्नी ने उसकी गलत आदतों से तंग आकर छोड़ दिया था, इसके बाद आरोपी ने चार महीने बाद ही दूसरी शादी कर ली थी.
आजतक ने बदलापुर में आरोपी अक्षय शिंदे के एक पड़ोसी से विशेष रूप से बात की, जिसने खुलासा किया कि वह जिस इलाके में रहता था, वह पूरा इलाका इस घटना की वजह से सदमे में था, शर्मसार था कि आरोपी उनके इलाके में रहता था. नाम न बताने का अनुरोध करते हुए आरोपी के पड़ोसी ने कहा कि अक्षय ने हाल ही में शादी की और अपने भाई और मां के साथ रहता था, शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी. यह उसकी दूसरी शादी थी, उसकी पहली पत्नी ने उसकी आदतों और उनके बीच घरेलू मुद्दों के कारण उसे छोड़ दिया था.
'5 साल से इलाके में रह रहा था आरोपी का परिवार'
उन्होंने बताया कि दूसरी पत्नी पिछले कुछ दिनों से इलाके में नहीं दिखी थी. वे पिछले 5 साल से इस इलाके में रह रहे थे. इससे पहले आरोपी दूसरे इलाके में रहता था, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने उसकी झुग्गी तोड़ दी थी, इसलिए आरोपी का परिवार यहां आ गया था. किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस इलाके में हमारे परिवारों के बीच ऐसा हैवान रह रहा है.
घटना के बाद परिवार ने छोड़ दिया घर
अक्षय शिंदे की गिरफ्तारी के बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत इलाका छोड़ दिया और घर को लॉक करके कहीं चले गए. वहीं, बुधवार को गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की. शिंदे को बुधवार को दूसरी रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया और कोर्ट ने उसकी पुलिस हिरासत रिमांड 26 अगस्त तक बढ़ा दी. वहीं, आईजी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया है. विशेष जांच टीम ने बदलापुर पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है. किन धाराओं में पुलिस ने लिया एक्शन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











