
बड़े शहरों में दंगे करवाने की साजिश, बम धमाकों का जिक्र, भारत के खिलाफ दाऊद इब्राहिम का सीक्रेट प्लान
AajTak
ग्लोबल टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम ने भारत के खिलाफ नई साजिश रची है. उसने एक ऐसी यूनिट का गठन किया है जो देश के अलग-अलग राज्यों में बम धमाके करेगी, दंगा करवाएगी और बड़े स्तर पर तबाही की कोशिश करेगी.
अंडरवर्ल्ड डॉन और ग्लोबल टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम ने भारत को दहलाने के लिए एक स्पेशल यूनिट का गठन कर दिया है. एनआईए ने जो FIR दर्ज की है, उसमें इस बात का खुलासा किया गया है. हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन और अमेरिका से ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए गए दाऊद इब्राहिम और उसके गैंग मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज की थी. उसी FIR पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












