
बड़े अफसर की बेटी को बुलाकर की अश्लील हरकत, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
Mumbai News: मंत्रालय में पदस्थ एक उच्चस्तरीय अधिकारी की बेटी के सामने एक कार ड्राइवर ने अश्लील हरकत की. यह घटना वीडियो में कैद हो गई थी. पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई में मंत्रालय में पदस्थ एक उच्चस्तरीय अफसर की बेटी को एक कार ड्राइवर ने एड्रेस पूछने के बहाने पास बुलाया. इसके बाद ड्राइवर उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा. जब यह घटना हुई, उस समय पीड़ित लड़की के मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी, इससे पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल अहमद गौस मोहम्मद रहीनी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि 6 जनवरी की रात 9 बजे पीड़ित लड़की हाजी अली से गुजर रही थी. उसी दौरान एक कार कंपनी में पिकअप और ड्रॉप का काम करने वाले ड्राइवर ने लड़की को पता पूछने के बहाने पास बुलाया.
इस दौरान लड़की को शक हुआ तो वह अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके ड्राइवर के पास पहुंची. लड़की जब पास आई तो ड्राइवर ने उसके सामने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. यह घटना लड़की के मोबाइल में कैद हो गई. पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ड्राइवर वहां से फरार हो गया.
इलाके के सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इलाके के तमाम सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि ड्राइवर गाड़ी लेकर अंधेरी के एक ऑफिस में पहुंचा है. रात का समय होने के कारण ऑफिस बंद हो चुका था. इसकी वजह से पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई.
आरोपी अब्दुल का मोबाइल भी बंद था. रातभर पुलिस ने ऑफिस के बाहर और अन्य 2 जगहों पर पहरा दिया. सुबह आरोपी ड्राइवर जैसे ही ऑफिस पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस दिलीप सावंत, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अकबर पठान के आदेश पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



