
बड़े अच्छे लगते हैं 2 का पहला प्रोमो रिलीज, राम-प्रिया के रोल में दिखे नकुल और दिशा
AajTak
प्रोमो में दिखाया गया कि राम (नकुल) और प्रिया (दिशा) एक पार्टी अटेंड कर रहे हैं. दोनों साथ में खड़े होकर बात करते हैं. राम प्रिया से पूछते हैं कि आप 32 की हो आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की. इस पर प्रिया कहती हैं आप 38 के हैं आपने अब तक शादी क्यों नहीं की.
प्रोड्यूसर एकता कपूर का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने जा रहा है. राम कपूर और साक्षी तंवर का हिट शो अब नए अंदाज और नई कास्ट के साथ दोबारा देखने को मिलेगा. हालांकि, कैरेक्टर के नाम पुराने वाले शो के ही हैं-राम और प्रिया. शो का नया सीजन आ रहा है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












