
बच्चों से भरी वैन में ड्राइवर को अचानक हो गया ब्रेन हेमरेज, चलती गाड़ी में हुआ बेहोश और फिर...
AajTak
दिल्ली से सटे नोएडा में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरअसल बच्चों को स्कूल ले जाते समय वैन ड्राइवर को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि गनीमत ये रही कि इसमें किसी बच्चे को चोट नहीं आई. ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दिल्ली से सटे नोएडा में एक निजी स्कूली वैन के चालक को गाड़ी चलाते समय अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 4 से 5 छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में बच्चों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई और राहगीरों ने वाहन चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. यह मामला 7 दिसंबर की सुबह का बताया जा रहा है.
नोएडा सेक्टर 16 A स्थित एपीजे स्कूल की वैन चार से पांच छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही थी. अचानक से स्कूली वैन चालक की तबियत बिगड़ गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सेक्टर 71 के पास साईं मंदिर के सामने बने यूटर्न डिवाइडर से टकरा गई.
इस हादसे में किसी भी छात्र या छात्रा को कोई चोट नहीं आई है. हादसे के बाद जब राहगीर वैन के पास पहुंचे तो उन्होंने ड्राइवर को बेहोश पाया. इसके बाद वैन चालक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी दी.
घटना को लेकर नोएडा सेक्टर 71 में रहने वाले संजीव ने बताया कि उनकी बेटी एपीजे स्कूल में पड़ती है, जब उसकी स्कूल वैन के आने का समय हो गया और गाड़ी नहीं आई तो उन्होंने स्कूल वैन के ड्राइवर देवेंद्र को फोन किया.
उन्होंने कहा, देवेंद्र का फोन किसी राहगीर ने उठाया और हादसे की जानकारी दी. उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर देवेंद्र को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










