
बच्चों को पाकिस्तान ले जा पाएगी अंजू उर्फ फातिमा? कस्टडी को लेकर भारत-PAK आ सकते हैं आमने-सामने!
AajTak
छह महीने बाद अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है. हालांकि, वो अपने बच्चों से यहां मिलने आई है. उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का कहना है उसे अपने बच्चों की याद आ रही थी. ऐसे में जानते हैं कि क्या अंजू उर्फ फातिमा के लिए अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाना कितना आसान होगा?
पाकिस्तान गई अंजू छह महीने बाद फिर भारत लौट आई है. राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने 25 जुलाई को पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था. इसके बाद अंजू ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम भी बदलकर फातिमा कर लिया.
फातिमा बनी अंजू भारत क्यों आई है? इस बारे में उसके पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह ने बताया कि अंजू को अपने बच्चों की बहुत याद आ रही थी और उनसे मिलने के लिए ही वो भारत आई है.
नसरूल्लाह ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया को इंटरव्यू दिया था. इसमें उसने बताया था कि अंजू भारत में अपने बच्चों से मिलेगी. अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो आ सकते हैं. लेकिन अगर वो भारत में ही रहना चाहेंगे तो वो उनकी मर्जी है.
हालांकि, ये सब कहने और सुनने में जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं. इस तरह के मामलों में कई सारे कानूनी पचड़े आड़े आते हैं. बच्चों की कस्टडी इतनी आसानी से नहीं मिलेगी. इस मामले में कई सारे अंतरराष्ट्रीय कानून हैं, दोनों देशों की अपनी चुनौतियां हैं और राजनयिक संबंध हैं, जो इसे जटिल बना सकते हैं.
क्या-क्या हैं चुनौतियां?
- क्षेत्राधिकार संबंधी संघर्षः सबसे बड़ी चुनौती तो यही होगी कि बच्चों की कस्टडी के मामलों पर फैसला लेने का कानूनी अधिकार किस देश के पास है. ये कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे- बच्चे कहां के रहने वाले हैं? उनकी राष्ट्रीयता क्या है? तलाक या सेपरेशन की कार्यवाही कहां शुरू की गई थी?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






