
बच्चों के लिए Acro तो जवानों के लिए Lynx! हीरो ने एक साथ पेश की 2 इलेक्ट्रिक बाइक्स
AajTak
Hero Acro को कंपनी ने ख़ास तौर पर बच्चों के लिए डिज़ाइन किया है, जिसे 3 साल से लेकर 9 साल तक के बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा Hero Lynx को बतौर ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट EICMA मोटर शो में पेश किया गया है.
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA मोटर शो में अपने वाहनों के नए कॉन्सेप्ट को पेश किया है. हीरो मोटोकॉर्प ने इस शो के दौरान अपनी नई स्कूटर Xoom 160 के अलावा एक ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Lynx और ख़ास तौर पर बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट Acro को पेश किया है.
2023 EICMA हर बार की तरह इस बार भी बेहद ख़ास है, जिसमें दुनिया भर के दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां जैसी होंडा, सुजुकी, यामहा इत्यादि अपने नए वाहनों और कॉन्सेप्ट को पेश करती हैं. तो आइये जानें हीरो की ये दोनों नई इलेक्ट्रिक बाइक्स कॉन्सेप्ट कैसी हैं.
Lynx Electric Bike
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पहले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लिंक्स (Lynx) को पेश किया है, ये एक ऑपरोडिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है. कंपनी का कहना है कि, ये एक वन्यजीव Lynx (बनबिलाव) से प्रेरित है. मिडियम साइज्ड जंगली बिल्ली (Wild Cat) से प्रेरित इस बाइक को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये हर तरह के रोड कंडिशन पर आसानी से दौड़ सके. इसके वजन को कम से कम रखने की कोशिश की गई है.
लिंक्स में एक मजबूत और फुर्तीले फ्रेम दिया गया जो चुनौतीपूर्ण रास्तों पर आसानी से ड्राइव की जा सकती है. हालांकि कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी. हीरो की इस इलेक्ट्रिक बाइक में रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी जा रही है. इसमें कंपनी हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर रही है.
Acro Electric Bike

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











