
बच्चों की मौत, बाप लापता, बेटी किडनैप... इजरायल-गाजा से आ रहीं रोंगटे खड़े करने वाली दास्तानें
AajTak
इस वक्त इजरायल, गाजा के आसमान बारूदी धुंध से भरे हैं और जमीन लाशों और मलबों से पटी है. दो दिन पहले तक जहां लोग खुद में मशगूल थे, दोस्तों से मिल रहे थे. बच्चे स्कूल जा रहे थे. फिजा में सुकून-संगीत था और कइयों के मनमें फ्यूचर प्लानिंग जैसी बातें थीं, आज वहां खून ही खून है, शोर है, चीत्कार है और लगातार बहे जा रहे आंसू हैं.
इजरायल पर हमास के नृशंस हमले के बाद दोनों देशों में संघर्ष जारी है. इजरायल इस हमले के बाद जवाबी हमला कर रहा है और उसने युद्ध की घोषणा कर दी है. नतीजा, इस वक्त इजरायल, गाजा के आसमान बारूदी धुंध से भरे हैं और जमीन लाशों और मलबों से पटी है. दो दिन पहले तक जहां एक शहरी संरचना थी, लोग आराम से आवाजाही कर रहे थे, अपने काम निपटा रहे थे, दोस्तों से मिल रहे थे. बच्चे स्कूल जा रहे थे. फिजा में सुकून-संगीत था और कईयों के मनमें फ्यूचर प्लानिंग जैसी बातें थीं, आज वहां खून ही खून है, शोर है, चीत्कार है और लगातार बहे जा रहे आंसू हैं.
इजरायल-गाजा में गूंज रही चीत्कार किसी का बाप, जो धमाकों से पहले उसके बगल में बैठा था, वह चीथड़ों में बदलकर मलबे में मिल गया. किसी बेटी की शैतानियों से घर गुलजार था, लेकिन अब वो लापता है. पत्नी को नहीं पता पति जिंदा बचा या मर गया और ऐसे ही बूढ़ी दादियां जो भाग्य से बच तो गई, लेकिन यही उनका दुर्भाग्य बन गया कि वह क्यों बच गईं, वह उन परिवार वालों के साथ क्यों नहीं मर गईं, जो अब नहीं रहे.
आपबीती सबरीन की, बच्चे कहां गए पता नहीं इजरायल के कई शहर और गाजा ऐसी ही जिंदा कहानियों का गढ़ बन चुके हैं. जहां हर एक पल में एक इमारत हमले से ढेर हो जाती है और कई जिंदगियां उन्हीं के मलबों में दफ्न. गाजा में ऐसी ही एक शख्स सबरीन अबू दक्का बचा तो ली गई हैं, लेकिन उनके लिए ये खुशी की वजह नहीं है, क्योंकि उन्हें अस्पताल में पता चला कि उनके तीन बच्चे मारे गए, दो घायल हो गए और छठवां बच्चा कहां है, वह सिर्फ सवाल बनकर रह गया है. सबरीन को खान यूनिस में गिरे मकानों के मलबों से निकाला गया था.
'मैं घर पर थी, एक विस्फोट हुआ और सब खत्म' अपनी रुंधी और रो-रोकर कमजोर हो चुकी आवाज में उन्होंने कहा, "मैं घर पर थी और अचानक, हमने एक आवाज सुनी और सब कुछ हमारे सिर पर गिर गया, मेरे बच्चे मेरे बगल में थे. उसने मलबे के नीचे से अपने बच्चों को बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने बताया कि कैसे नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने धीरे-धीरे मलबा हटाया. "उन्हें इस काम में तीन घंटे लग गए.
'इजरायल से नहीं मिली कोई चेतावनी' गाजा पर इजरायली हवाई हमले हमास के हमले के तुरंत बाद शुरू हुए और रात भर और रविवार तक जारी रहे, जिसमें समूह के कार्यालयों और प्रशिक्षण शिविरों के साथ-साथ घरों और अन्य इमारतों को नष्ट कर दिया गया. अबू दक्का और हवाई हमलों में नष्ट हुए तीन अन्य घरों के निवासियों ने कहा कि उन्हें इज़राइल से कोई पूर्व चेतावनी नहीं मिली थी,
गाजा में 313 फिलिस्तीनी मारे गए उन्होंने कहा कि यह बमबारी के पिछले दौर से अलग था, जिसके दौरान इज़रायली सुरक्षा बलों ने निवासियों को हमले से पहले खाली करने के लिए कहा था. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि शनिवार से गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 20 बच्चों सहित कम से कम 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 2,000 घायल हुए हैं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









