
'बच्चों की कातिल सरकार', ईरान सरकार पर भड़की सर्वोच्च नेता खामेनेई की भांजी, जेल में डाला गया
AajTak
महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से देश में उपजे विरोध प्रदर्शनों को सरकार लगातार दबाने की कोशिश कर रही है. ईरान सरकार की इस हरकत से आहत आयतुल्ला की भांजी फरीदा मोरादखानी का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वह ईरान सरकार को कातिल बता रही हैं. इस वीडियो के जारी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
ईरान की जानी-मानी अधिकार कार्यकर्ता और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भांजी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. खामेनेई की भांजी फरीदा मोरादखानी (Farideh Moradkhani) ने ईरान सरकार को कातिल बताते हुए विदेशी सरकारों से अनुरोध किया है कि वह ईरान के साथ सभी तरह के संबंध तोड़ दें.
महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से देश में उपजे विरोध प्रदर्शनों को सरकार लगातार दबाने की कोशिश कर रही है. ईरान सरकार की इस हरकत से आहत फरीदा का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वह ईरान सरकार को कातिल बता रही हैं. इस वीडियो के जारी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
सभी मुल्क ईरान से संबंध तोड़ें
वह वीडियो में कहती हैं, दुनियाभर के आजाद बाशिंदों, हमारा साथ दो और अपनी सरकारों से कहो कि वह इस कातिलाना सरकार का समर्थन करना बंद करें. यह सरकार किसी भी धार्मिक सिद्धांत के प्रति वफादार नहीं है और किसी तरह के नियमों का पालन नहीं करती, बस ताकत के दम पर लोगों का मुंह बंद कराना जानती है.
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की भांजी फरीदा मोरादखानी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. फरीदा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसका देश के इस्लामिक शासन की आलोचना करने का इतिहास है.
खामेनेई के इस वीडियो को देश में व्यापक स्तर पर शेयर किया जा रहा है. फरीदा को 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









