
'बच्चे घर में दे सकते हैं गाली, लेकिन चुकाना होगा रेंट', मां पर भड़के लोग
AajTak
एक मां ने अपने बच्चों के लिए रूल बुक जारी किया. इसमें बच्चों को गाली देने की छूट होगी लेकिन उनसे किराया वसूला जाएगा. अब महिला की रूल बुक पर बहस छिड़ गई है.
एक मां ने अपने बच्चों के लिए एक ऐसी गाइडलाइंस तैयार कीं जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. गाइडलाइंस में घर में गाली देने से लेकर रेंट देने तक का प्रावधान है.
फवाना (@tru_n8v) नाम की एक यूजर ने टिकटॉक पर वीडियो अपलोड किया. जिसमें वो अपने बच्चों के लिए बनाए गए रूल के बारे में बताती हैं. फवाना का ये वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो पर कुछ ही घंटे में 666,000 से ज्यादा व्यूज मिल गए.
फवाना अपनी लिस्ट की शर्त बताते हुए कहती है- मेरे घर में 13 साल के बाद गाली देने की छूट है. लेकिन वो एक प्रॉपर कॉन्टेक्स्ट में होना चाहिए. आप बड़ों का अपमान नहीं कर सकते हैं. आपको अपने से बड़ों को मैम और सर कह कर संबोधित करना होगा.
महिला की अगली शर्त ये है कि जब तक वो दिन की पहली काफी नहीं पी लेती तब तक उसके बच्चों को उसे छूने, बात करने या किसी भी तरह से उसे तंग करने की इजाजत नहीं होगी. फवाना ने दावा किया कि उसके बच्चे इन सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. और ये बढ़ियां है.
16 साल की उम्र के बाद फॉलो करने होंगे ये नियम फवाना ने आगे कहा कि बच्चे जब 16 साल के हो जाएंगे तो उन्हें नौकरी करनी होगी, ड्राइविंग लाइसेंस लेना होगा और घर में रहने का किराया देना होगा. यह रेंट उनकी मां के पास जमा होता रहेगा.
फवाना ने कहा- मैं उनके दिए रेंट को वापिस कर दूंगी. उनके पैसे महीने दर महीने, साल-दर-साल मेरे पास जमा होते रहेंगे. और जब वो दूसरा घर लेना चाहेंगे तो मैं पैसे लौटा दूंगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












