
बच्चे कहते रहे छत गिर रही, टीचर ने धमकाकर बैठा दिया! झालावाड़ स्कूल हादसे में बड़ा खुलासा, 10 टीचर-अधिकारी सस्पेंड
AajTak
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलौद गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. छात्र सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे. ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया. घटना में लापरवाही के आरोप में शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारी निलंबित किए गए हैं.
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलौद गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. सरकारी हाई प्राइमरी स्कूल की छत गिर गई, जिससे सात मासूम बच्चों की जान चली गई और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए. हादसे के समय बच्चे स्कूल में प्रार्थना सभा के लिए मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस जर्जर बिल्डिंग को लेकर कई बार चेताया भी गया था. बावजूद इसके प्रशासन की अनदेखी जारी रही और जिसका डर था वही हो गया. इस मामले में पांच शिक्षक और पांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि गांववालों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया. घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि स्कूल की दीवारें और छत पहले से ही जर्जर हालत में थीं. कुछ समय पहले प्लास्टर किया गया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे. इस स्कूल की बिल्डिंग 78 साल पुरानी है.
प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ हादसा
वहीं, एक छात्रा वर्षा ने बताया कि छत से कंकड़ गिरने लगे थे. जब बच्चों ने टीचरों से कहा तो उन्होंने डांट दिया और कहा कि बैठो. उसके बाद छत गिर गई और बच्चे दब गए. हादसे के वक्त शिक्षक पास में नाश्ता कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है.
शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारी निलंबित
इस घटना के बाद से गांव में सदमे का महौल है और लोगों में गुस्से का महौल है. परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्कूल की हालत को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हादसे के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांच शिक्षक और पांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच समिति बनाई गई है और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











