
'बच्ची को विवाद में घसीट कर उसका भविष्य तबाह न करें', कस्टडी के मामले में SC ने एक मां को लगाई कड़ी फटकार
AajTak
जस्टिस गवई ने कहा कि आप बेवजह बच्ची को इसमें घसीट कर उसका करियर और मानसिक स्थिति दोनों तबाह कर रही हैं. इसका असर किसी दिन जरूर उसके सामने आएगा. बेंच को ये पता चला कि मां के सिखाने-पढ़ाने की वजह से 12 साल की उस नाबालिग लड़की ने न केवल अपने पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया, बल्कि 1 करोड़ रुपये की मांग भी रखी.
मासूम बच्ची की कस्टडी को लेकर जारी कानूनी तकरार पर सुप्रीम कोर्ट ने एक मां को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि वो कस्टडी के चक्कर में लड़की का दिमाग खराब कर रही हैं. उसकी सोच बिगाड़ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 12 वर्षीय बच्ची की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद में मां को जबरदस्त फटकारा.
चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए बच्ची के व्यवहार पर गहरी चिंता जताई और कहा कि मां अनावश्यक रूप से अपनी बच्ची को इस विवाद में घसीट रही है.
बेंच ने मां को लगाई कड़ी फटकार
जस्टिस गवई ने कहा कि आप बेवजह बच्ची को इसमें घसीट कर उसका करियर और मानसिक स्थिति दोनों तबाह कर रही हैं. इसका असर किसी दिन जरूर उसके सामने आएगा. बेंच को ये पता चला कि मां के सिखाने-पढ़ाने की वजह से 12 साल की उस नाबालिग लड़की ने न केवल अपने पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया, बल्कि 1 करोड़ रुपये की मांग भी रखी.
इतना ही नहीं ऐसा कहने को मजबूर करने से पहले उसे डंडे से मारा भी था. इस पर कोर्ट के सब्र का बांध मानो टूट गया और फिर बेंच ने उस मां को खूब खरी-खरी सुनाई. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने पिता पर अपनी मां को सताने यानी हैरेस करने का आरोप लगाकर चेतावनी दी कि जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होंगी, वह सहयोग नहीं करेगी.
पिता ने खटखटाया SC का दरवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











